Ola 10 Minute Food Delivery: ओला के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल की कंपनी ओला कैब्स ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म की मदद से भारत के बढ़ते क्विक फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रही है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 18 दिसंबर को पोस्ट के जरिए दी थी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बुधवार को प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हां, ONDC के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को हम अगले स्तर पर ले जा रहे हैं! आज पूरे भारत में भोजन और अन्य कैटेगरी का विस्तार किया जा रहा है। इसमें 10 मिनट फूड डिलीवरी भी शामिल है।
आगे उन्होंने कहा कि ओएनडीसी कमर्शियल का भविष्य है! ओएनडीसी डिजिटल नेटवर्क पर चीजों और सर्विस के आदान-प्रदान के लिए ओपन नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए सरकार बेक्ड इनिशिएटिव है। यहां हम आपको लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
ओला डैश ऐप लॉन्च
आपको बता दें कि ओला ने बेंगलुरु में अपनी नई सेवा ओला डैश लॉन्च की है। मीडिया रिपोर्ट में 17 दिसंबर को बताया कि यह सेवा कस्टमर्स को प्लेटफॉर्म से 10 मिनट में फूड ऑर्डर करने की अनुमति देती है। रिपोर्ट के अनुसार डैश सेवा ओला के मेन एप्लिकेशन के फूड डिलीवरी सेक्शन में लाइव है। एप्लिकेशन में रेस्तरां की लिस्ट 1 किलोमीटर के दायरे में तय की जाती है।
बता दें कि ओला डैश कंपनी की 10 मिनट की ग्रोसरी डिलीवरी सर्विस थी। इसे लॉन्च होने के छह महीने बाद 2022 में बंद कर दिया गया। फिलहाल ओला ONDC प्लेटफॉर्म के माध्यम से फूड और बेवरेज सर्विस देता है, लेकिन यह केवल सीमित शहरों में है। ओला डैश ऐसे समय में सामने आया है जब क्विक फूड डिलीवरी ऐप इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल, स्विगी के बोल्ट और ब्लिंकिट के बिस्ट्रो प्लेटफॉर्म कस्टमर्स के लिए भोजन और नाश्ते की 10 मिनट डिलीवरी के बिजनेस मॉडल के साथ काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – फेमस यूट्यूबर को SEBI का फटका! बैन किया 19 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले चैनल्स
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
3 mins agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
5 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
7 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
8 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
8 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
22 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines