Bhartia Family Will Acquire Stake In HCCB: जुबिलेंट भरतिया समूह की प्रमोटर भरतिया फैमिली एक बड़ी डील करने जा रही है। खबर है कि भरतिया फैमिली कोका-कोला इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली बॉटलिंग शाखा हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस (HCCB) में 40% हिस्सेदारी खरीदने वाली है। यह डील 12,500 करोड़ रुपए में हो सकती है।
कितना बड़ा है कारोबार?
एक रिपोर्ट में इस डील से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि इसका औपचारिक ऐलान जल्द हो सकता है। जुबिलेंट भरतिया समूह का कारोबार पिज्जा से लेकर फार्मा सेक्टर तक फैला है। समूह की कंपनी Jubilant Foodworks Ltd (JFL) के पास डोमिनोज पिज्जा की एक्सक्लूसिव फ्रेंचाइजी है। इसके अलावा समूह ने कुछ समय पहले तुर्की में भी एक अधिग्रहण किया था।
सबसे बड़ा अधिग्रहण
अगर HCCB की डील फाइनल होती है, तो यह समूह के लिए अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा। वहीं, कोका-कोला की बात करें तो कंपनी भारत में एक बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांड के तौर पर स्थापित है। कोका-कोला के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कोक,थम्स अप फ़िज़ी ड्रिंक्स और मिनट मेड जूस जैसे उत्पाद शामिल हैं। कंपनी अपनी प्रतिद्वंद्वी पेप्सिको की तरह ही एसेट-लाइट, वैल्यू-अनलॉकिंग रणनीति पहल को दोहराना चाहती है।
पेप्सिको की राह पर कंपनी
पेप्सिको ने अपने पूरे बॉटलिंग ऑपरेशन को अरबपति कारोबारी रवि जयपुरिया के स्वामित्व वाली लिस्टेड कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (VBL) को आउटसोर्स कर दिया है। पिछले एक साल में VBL की मार्केट वैल्यू 47% और 2016 में सूचीबद्ध होने के बाद से करीब 20 गुना बढ़ गई है। कोका-कोला पेप्सी की रणनीति पर ही आगे बढ़ना चाहती है।
कैसी है आर्थिक सेहत?
भरतिया फैमिली जिस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की तैयारी में है, उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी है। एचसीसीबी ने वित्त वर्ष 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 9.2% की वृद्धि के साथ 14,021 करोड़ रुपए का रिवेन्यु हासिल किया है। इसका शुद्ध लाभ भी 247% बढ़कर 2,808 करोड़ रुपए रहा है। इस कंपनी के देश में 13 प्लांट हैं। कुछ वक्त पहले यह खबर आई थी कि इस डील को क्रैक करने वालों की दौड़ में डाबर इंडिया भी शामिल है। हालांकि, अब लगभग यह साफ है कि भरतिया फैमिली ही HCCB में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
4 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
6 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
7 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
7 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
10 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
10 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
11 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines