Live Updates
किसान संगठनों ने दिया समर्थन
देशभर में भारत बंद का किसान संगठनों ने समर्थन किया है.
Bharat Bandh 12 feb Live: जरूरी सलाह
कल नोएडा और दिल्ली-NCR में किसान संगठनों का भी प्रदर्शन होने की संभावना है, तो एक छोटी सी सलाह और है कि अगर आपको दिल्ली या नोएडा में कहीं जाना है, तो कल मेट्रो सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प होगी, क्योंकि सड़कों पर बसों की कमी या जाम की स्थिति बन सकती है. अगर कल आपकी कोई फ्लाइट या ट्रेन है, तो कम से कम 1-2 घंटे पहले घर से निकलें.
Bharat Bandh 12 feb Live: ट्रैफिक और बॉर्डर
अगर आप नोएडा, दिल्ली या किसी बड़े शहर के बॉर्डर वाले इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो Google Maps का इस्तेमाल जरूर करें. किसान संगठनों के प्रदर्शन की वजह से कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है.
Bharat Bandh 12 feb Live: हड़ताल क्यों हो रही है?
ट्रेड यूनियनों का मानना है कि नए लेबर कोड, जो 29 कानूनों की जगह लाए गए हैं, मजदूर विरोधी हैं. किसान संगठन भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौतों का विरोध कर रहे हैं. मनरेगा (MGNREGA) की बहाली, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और निजीकरण पर रोक लगाना.
Bharat Bandh 12 feb Live: क्या खुला रहेगा?
अस्पताल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल स्टोर पूरी तरह खुले रहेंगे.नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप और एटीएम (ATM) सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. एयरपोर्ट पर उड़ानें जारी रहेंगी, लेकिन सड़कों पर जाम की वजह से आपको एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है, इसलिए एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें.
Bharat Bandh 12 feb Live: स्कूल और कॉलेज का क्या होगा?
अभी तक देशभर में स्कूल बंद करने का कोई केंद्रीय आदेश नहीं है. केरल, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां बंद का असर ज्यादा होता है, वहां स्थानीय प्रशासन एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद रख सकता है. क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं का समय है, इसलिए ज्यादातर स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन छात्रों को परिवहन की कमी के कारण सेंटर पहुंचने में दिक्कत हो सकती है.
Bharat Bandh 12 feb Live: सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे या खुला
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) और कुछ सरकारी विभागों में कामकाज धीमा रह सकता है.
Bharat Bandh 12 feb Live: क्या बाजार और दुकानें भी रहेंगे बंद
कुछ इलाकों में स्थानीय व्यापारी संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है, जिससे वहां की मुख्य दुकानें बंद रह सकती हैं.
Bharat Bandh 12 feb Live: क्या होगा कल?
सरकार इन सुधारों को आधुनिक और व्यापार-अनुकूल बता रही है, जबकि यूनियनों के लिए यह मजदूर और किसान विरोधी है. इसी खींचतान की वजह से कल सरकारी बैंक, सार्वजनिक परिवहन (बसें) और कुछ औद्योगिक इकाइयां पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी.
Bharat Bandh 12 feb Live: कैश की तैयारी
हालांकि एटीएम (ATM) खुले रहेंगे, लेकिन कभी-कभी हड़ताल के दौरान रिफिलिंग (कैश डालने वाली वैन) में देरी हो सकती है, इसलिए आज ही थोड़ा कैश निकाल कर रखना सुरक्षित रहेगा.
Bharat Bandh 12 feb Live: बैंकिंग के लिए 'योनो' (YONO) या ऐप
चूंकि SBI और अन्य बैंकों में कल हड़ताल का असर हो सकता है, इसलिए अगर कोई बहुत जरूरी ट्रांजेक्शन है तो उसे घर बैठे मोबाइल ऐप से ही कर लें.
Bharat Bandh 12 feb Live: ट्रैफिक और बॉर्डर
अगर आप नोएडा, दिल्ली या किसी बड़े शहर के बॉर्डर वाले इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो Google Maps का इस्तेमाल जरूर करें. किसान संगठनों के प्रदर्शन की वजह से कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है.
Bharat Bandh Today: आज यानी 12 फरवरी 2026 को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मिलकर भारत बंद और राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है. यूनियनों का दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे. इस देशव्यापी हड़ताल में बैंक यूनियन भी शामिल हैं. हड़ताल का असर अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकता है. यहां जानें कि कल आपके शहर में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रह सकता है:
क्या बंद रह सकता है?
बैंक: SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और IDBI जैसे सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया है. बैंक शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन स्टाफ की कमी से नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस और अन्य काउंटर सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं.
1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा पैसे लेने-देने का तरीका, लागू हो रहे नए नियम
सार्वजनिक परिवहन: कई राज्यों में रोडवेज बसें और ट्रक यूनियनों ने चक्का जाम का समर्थन किया है. विशेष रूप से ओडिशा, केरल और असम में परिवहन सेवाएं ठप रहने की संभावना है.
बाजार और दुकानें: कुछ इलाकों में स्थानीय व्यापारी संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है, जिससे वहां की मुख्य दुकानें बंद रह सकती हैं.
Bank Strike Alert: कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? SBI ने जारी की एडवाइजरी; कन्फ्यूजन दूर करें
सरकारी दफ्तर: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) और कुछ सरकारी विभागों में कामकाज धीमा रह सकता है.
स्कूल और कॉलेज का क्या होगा?
आधिकारिक आदेश: अभी तक देशभर में स्कूल बंद करने का कोई केंद्रीय आदेश नहीं है.
राज्यवार स्थिति: केरल, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां बंद का असर ज्यादा होता है, वहां स्थानीय प्रशासन एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद रख सकता है.
Bharat Band: 12 फरवरी को पूरे देश में रहेगी हड़ताल, जानें बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद
बोर्ड परीक्षाएं: क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं का समय है, इसलिए ज्यादातर स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन छात्रों को परिवहन की कमी के कारण सेंटर पहुंचने में दिक्कत हो सकती है.
सलाह: सुबह निकलने से पहले स्कूल के मैसेज चेक करें या स्कूल को फोन जरूर कर लें.
क्या खुला रहेगा?
इमरजेंसी सेवाएं: अस्पताल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल स्टोर पूरी तरह खुले रहेंगे.
ऑनलाइन सेवाएं: नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप और एटीएम (ATM) सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी.
हवाई अड्डे: एयरपोर्ट पर उड़ानें जारी रहेंगी, लेकिन सड़कों पर जाम की वजह से आपको एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है, इसलिए एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें.
हड़ताल क्यों हो रही है?
नए लेबर कोड: ट्रेड यूनियनों का मानना है कि नए लेबर कोड, जो 29 कानूनों की जगह लाए गए हैं, मजदूर विरोधी हैं.
ट्रेड डील: किसान संगठन भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौतों का विरोध कर रहे हैं.
अन्य मांगें: मनरेगा (MGNREGA) की बहाली, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और निजीकरण पर रोक लगाना.
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 hr agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
7 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines