Bharat Bandh Today : आज देशभर में हड़ताल, जानें क्‍या बंद रहेगा और क्‍या रहेगा खुला

Bharat Bandh on 12 Feb: देशभर में आज हड़ताल है. इस दौरान बैंक सेवाओं से लेकर, ट्रांसपोर्ट और सरकारी सर्व‍िसेज तक, जानें क्‍या रहेगा बंद और क्‍या खुला रहेगा. यहां पूरी ल‍िस्‍ट देखें

Bharat Bandh.jpg (1)

12 फरवरी को हडताल

Bharat Bandh Today: आज यानी 12 फरवरी 2026 को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मिलकर भारत बंद और राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है. यूनियनों का दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे. इस देशव्‍यापी हड़ताल में बैंक यून‍ियन भी शाम‍िल हैं. हड़ताल का असर अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकता है. यहां जानें कि कल आपके शहर में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रह सकता है:

विज्ञापन

क्या बंद रह सकता है?

बैंक: SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और IDBI जैसे सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया है. बैंक शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन स्टाफ की कमी से नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस और अन्य काउंटर सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं.

विज्ञापन

सार्वजनिक परिवहन: कई राज्यों में रोडवेज बसें और ट्रक यूनियनों ने चक्का जाम का समर्थन किया है. विशेष रूप से ओडिशा, केरल और असम में परिवहन सेवाएं ठप रहने की संभावना है.

विज्ञापन

बाजार और दुकानें: कुछ इलाकों में स्थानीय व्यापारी संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है, जिससे वहां की मुख्य दुकानें बंद रह सकती हैं.

विज्ञापन

सरकारी दफ्तर: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) और कुछ सरकारी विभागों में कामकाज धीमा रह सकता है.

स्कूल और कॉलेज का क्या होगा?
आधिकारिक आदेश:
अभी तक देशभर में स्कूल बंद करने का कोई केंद्रीय आदेश नहीं है.

विज्ञापन

राज्यवार स्थिति: केरल, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां बंद का असर ज्यादा होता है, वहां स्थानीय प्रशासन एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद रख सकता है.

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं: क्‍योंक‍ि बोर्ड परीक्षाओं का समय है, इसलिए ज्यादातर स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन छात्रों को परिवहन की कमी के कारण सेंटर पहुंचने में दिक्कत हो सकती है.

सलाह: सुबह निकलने से पहले स्कूल के मैसेज चेक करें या स्कूल को फोन जरूर कर लें.

विज्ञापन

क्या खुला रहेगा?
इमरजेंसी सेवाएं:
अस्पताल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल स्टोर पूरी तरह खुले रहेंगे.

ऑनलाइन सेवाएं: नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप और एटीएम (ATM) सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी.

विज्ञापन

हवाई अड्डे: एयरपोर्ट पर उड़ानें जारी रहेंगी, लेकिन सड़कों पर जाम की वजह से आपको एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है, इसलिए एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें.

हड़ताल क्यों हो रही है?
नए लेबर कोड:
ट्रेड यूनियनों का मानना है कि नए लेबर कोड, जो 29 कानूनों की जगह लाए गए हैं, मजदूर विरोधी हैं.

विज्ञापन

ट्रेड डील: किसान संगठन भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौतों का विरोध कर रहे हैं.

अन्य मांगें: मनरेगा (MGNREGA) की बहाली, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और निजीकरण पर रोक लगाना.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

किसान संगठनों ने दिया समर्थन

देशभर में भारत बंद का किसान संगठनों ने समर्थन किया है.

Bharat Bandh 12 feb Live: जरूरी सलाह

कल नोएडा और दिल्ली-NCR में किसान संगठनों का भी प्रदर्शन होने की संभावना है, तो एक छोटी सी सलाह और है क‍ि अगर आपको दिल्ली या नोएडा में कहीं जाना है, तो कल मेट्रो सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प होगी, क्योंकि सड़कों पर बसों की कमी या जाम की स्थिति बन सकती है. अगर कल आपकी कोई फ्लाइट या ट्रेन है, तो कम से कम 1-2 घंटे पहले घर से निकलें.

Bharat Bandh 12 feb Live: ट्रैफिक और बॉर्डर

अगर आप नोएडा, दिल्ली या किसी बड़े शहर के बॉर्डर वाले इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो Google Maps का इस्तेमाल जरूर करें. किसान संगठनों के प्रदर्शन की वजह से कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है.

Bharat Bandh 12 feb Live: हड़ताल क्यों हो रही है?

ट्रेड यूनियनों का मानना है कि नए लेबर कोड, जो 29 कानूनों की जगह लाए गए हैं, मजदूर विरोधी हैं. किसान संगठन भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौतों का विरोध कर रहे हैं. मनरेगा (MGNREGA) की बहाली, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और निजीकरण पर रोक लगाना.

Bharat Bandh 12 feb Live: क्या खुला रहेगा?

अस्पताल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल स्टोर पूरी तरह खुले रहेंगे.नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप और एटीएम (ATM) सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. एयरपोर्ट पर उड़ानें जारी रहेंगी, लेकिन सड़कों पर जाम की वजह से आपको एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है, इसलिए एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें.

Bharat Bandh 12 feb Live: स्कूल और कॉलेज का क्या होगा?

अभी तक देशभर में स्कूल बंद करने का कोई केंद्रीय आदेश नहीं है. केरल, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां बंद का असर ज्यादा होता है, वहां स्थानीय प्रशासन एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद रख सकता है. क्‍योंक‍ि बोर्ड परीक्षाओं का समय है, इसलिए ज्यादातर स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन छात्रों को परिवहन की कमी के कारण सेंटर पहुंचने में दिक्कत हो सकती है.

Bharat Bandh 12 feb Live: सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे या खुला

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) और कुछ सरकारी विभागों में कामकाज धीमा रह सकता है.

Bharat Bandh 12 feb Live: क्‍या बाजार और दुकानें भी रहेंगे बंद

कुछ इलाकों में स्थानीय व्यापारी संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है, जिससे वहां की मुख्य दुकानें बंद रह सकती हैं.

Bharat Bandh 12 feb Live: क्या होगा कल?

सरकार इन सुधारों को आधुनिक और व्यापार-अनुकूल बता रही है, जबकि यूनियनों के लिए यह मजदूर और किसान विरोधी है. इसी खींचतान की वजह से कल सरकारी बैंक, सार्वजनिक परिवहन (बसें) और कुछ औद्योगिक इकाइयां पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी.

Bharat Bandh 12 feb Live: कैश की तैयारी

हालांकि एटीएम (ATM) खुले रहेंगे, लेकिन कभी-कभी हड़ताल के दौरान रिफिलिंग (कैश डालने वाली वैन) में देरी हो सकती है, इसलिए आज ही थोड़ा कैश निकाल कर रखना सुरक्षित रहेगा.

Bharat Bandh 12 feb Live: बैंकिंग के लिए 'योनो' (YONO) या ऐप

चूंकि SBI और अन्य बैंकों में कल हड़ताल का असर हो सकता है, इसलिए अगर कोई बहुत जरूरी ट्रांजेक्शन है तो उसे घर बैठे मोबाइल ऐप से ही कर लें.

Bharat Bandh 12 feb Live: ट्रैफिक और बॉर्डर

अगर आप नोएडा, दिल्ली या किसी बड़े शहर के बॉर्डर वाले इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो Google Maps का इस्तेमाल जरूर करें. किसान संगठनों के प्रदर्शन की वजह से कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ