नई दिल्ली: अब डिजिटल की ओर जमाना चल पड़ा है और IMPS, जैसी तत्काल भुगतान सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही धोखेबाज भी उपयोगकर्ताओं से पैसे चुराने के लिए नई तकनीक अपना रहे हैं। हर दिन, कई लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं।
अभी पढ़ें – US Visa: दूसरों से पहले मिलेगा आपको अमेरिकी वीजा! ऐसे करें प्रक्रिया को तेज
हरियाणा में, पुलिस को इस साल जनवरी से अगस्त तक साइबर अपराध की कुल 36,996 शिकायतें साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, पोर्टल साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन, 309 साइबर-डेस्क और 29 साइबर पुलिस स्टेशनों के माध्यम से मिलीं। इनमें से 20,484 शिकायतें प्रक्रियाधीन हैं और 15,057 का समाधान किया जा चुका है।
ऐसी ही एक घटना में, हरियाणा के कैथल के विपुल नाम के एक व्यक्ति को एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें उसे गिफ्त दिए जाने की बात कही गई थी और उसने उसपर क्लिक कर दिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उससे 57,000 रुपये ठग लिए। इसके बाद विपुल ने हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा से संपर्क किया। इसके तुरंत बाद, पुलिस ने लेन-देन को रोक दिया और विपुल को अब दो लेन-देन में खोए हुए 57,000 रुपये में से 50,000 रुपये वापस मिलेंगे।
अभी पढ़ें – खबरदार! घोटालेबाज 57,000 रुपये ले उड़े, क्या आपके पास भी आया है यह msg?
इन बातों का रखें ध्यान
विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी को न तो अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना चाहिए और न ही ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी के साथ बैंक विवरण साझा करना चाहिए।
साथ ही, अगर कोई आपसे ओटीपी साझा करने के लिए कहता है, तो आपको इसे कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए। यदि आपको कोई नकद पुरस्कार या लॉटरी पुरस्कार का संदेश मिलता है, तो पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपना जानकारी साझा करते वक्त ध्यान रखें।
स्मार्टफोन यूजर्स को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पैसे पाने के लिए उन्हें कभी भी किसी क्यूआर कोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं है। क्यूआर कोड को स्कैन करने की आवश्यकता तभी होती है जब वे किसी व्यक्ति को पैसे देना चाहते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
39 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines