PAN card fraud India: पैन कार्ड हमारे लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट होता है, हमारे बैंक, ऑफिस यहां तक कि कई जरूरी सरकारी कामों में भी इसकी जरूरत होती है। ऐसे में स्कैमर्स अक्सर लोगों को फंसाकर उनके पैन कार्ड डिटेल लेने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक नया स्कैम सामने आया है, जिसके तहत स्कैमर्स इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के कस्टमर्स को ऐसे मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि उनके बैंक अकाउंट पैन कार्ड डिटेल अपडेट न करने के कारण 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिए गए हैं। इस मैसेज में एक लिंक भी होता है, जिस पर क्लिक करने पर आपको भारी नुकसान हो सकता है। बता दें कि PIB ने इसके लिए चेतावनी दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
PIB ने दी पैन कार्ड स्कैम की जानकारी
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन IPPB के इन मैसेज को फेक बताया है। इतना ही नहीं इंडिया पोस्ट ने भी यह स्पष्ट किया है कि वह ऐसे अलर्ट नहीं भेजता है और लोगों को इस अनजान लिंक पर क्लिक करने या पर्सनल डिटेल शेयर करने से बचने की सलाह दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में PIB ने कहा कि पैन डिटेल अपडेट नहीं किए गए तो IPPB खाते 24 घंटे के भीतर ब्लॉक हो जाएंगे, ये क्लेम बिल्कुल गलत है और इंडिया पोस्ट कभी भी ऐसे संदेश नहीं भेजता है। यहां हम दोनों पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
फिशिंग के जरिए निशाना बना रहे स्कैमर्स
बता दें कि इसके लिए स्कैमर्स फिशिंग का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्कैमर्स आपको पासवर्ड, बैंक डिटेल या क्रेडिट कार्ड नंबर जैसी पर्सनल जानकारी के लिए स्कैम करते हैं। वे आम तौर पर फेक ईमेल, मैसेज या लिंक भेजते हैं, जो आपके बैंक या शॉपिंग वेबसाइट जैसी कंपनियों से आते हैं। अगर आप उन लिंक पर क्लिक करते हैं या अपनी जानकारी देते हैं, तो स्कैमर्स आपकी जानकारी चुरा सकते हैं और इसका इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकते हैं।
कैसे रहें सुरक्षित ?
अपने पैन कार्ड डिटेल को केवल बहुत जरूरी होने पर ही किसी विश्वसनीय और वेरिफाइड कंपनी या प्लेटफॉर्म के साथ शेयर करें।
किसी भी अनजान सोर्स से आए ईमेल या मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करने से बचें। क्लिक करने से पहले लिंक पर माउस घुमाकर देखें कि वे कहां ले जाते हैं।
किसी भी अर्जेंट मैसेज या मेल पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें, ये स्कैम भी हो सकता है। इसके अलावा आप 2 स्टेप वेरिफिकेशन का भी इस्तेमाल करें , इससे स्कैमर्स आपके डिवाइस को आसानी से एक्सेस नहीं कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें – Amrit Bharat 2.0: प्रीमियम सुविधाओं वाली किफायती ट्रेन; अश्विनी वैष्णव ने शेयर कीं तस्वीरें
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
5 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
7 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
14 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
16 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
17 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
23 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines