Investment Option: शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। पिछले कई सत्रों से बाजार बड़ी छलांग के लिए तरस रहा है। जब भी ऐसा लगता है कि मार्केट ट्रैक पर लौट रहा है, तभी वह फिर पटरी से उतर जाता है। बाजार में लगातार आ रही गिरावट के चलते कई महंगे शेयर भी सस्ते में उपलब्ध हो गए हैं। ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या वैल्यू म्यूचुअल फंड में निवेश का यह सही मौका है?
क्या हैं वैल्यू फंड?
वैल्यू फंड ऐसी स्कीम हैं, जो कम से कम 65 प्रतिशत एसेट को शेयरों में निवेश करती हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो वैल्यू म्यूचुअल फंड बुनियादी रूप से मजबूत ऐसी कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाते हैं, जिनकी मौजूदा कीमत उनके वाजिब मूल्य से कम चल रही है। मौजूदा वक्त में कई दिग्गज कंपनियों के शेयर इस साल अब तक बड़ी डुबकी लगा चुके हैं। लेकिन चूंकि उनकी बुनियाद मजबूत है, लिहाजा मार्केट के ऊपर चढ़ते ही उनमें भी तेजी की उम्मीद बनी रहेगी। वैल्यू फंड में अपेक्षाकृत निवेशकों को औसत से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। क्योंकि निवेश ऐसे शेयरों में होता है, जो काफी सस्ते में मिल रहे हों।
कैसे करें चुनाव?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैल्यू फंड में निवेश करने का यह सही समय है, क्योंकि इस समय कई स्टॉक्स कम मूल्य पर उपलब्ध है। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि ऐसी स्कीम चुनी जाए, तो मुख्य रूप से लार्ज कैप में निवेश करे न कि स्मॉल कैप में। मिंट की रिपोर्ट में वेल्थ लैडर मैनेजमेंट के फाउंडर श्रीधरन एस के हवाले से बताया गया है कि निवेशकों को ऐसी स्कीम से बचना चाहिए, जिसने स्मॉल कैप में भारी निवेश किया है। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि आईसीआईसीआई वैल्यू फंड का 77 प्रतिशत हिस्सा लार्ज कैप में और केवल 4 प्रतिशत स्मॉल कैप में है। ऐसा कोई भी वैल्यू फंड जिसने 60 प्रतिशत से अधिक लार्ज कैप में निवेश किया है, उसमें पैसा लगाया जा सकता है।
सबसे अच्छा समय
वहीं, अपना धन फाइनेंशियल सर्विसेज की फाउंडर प्रीति ज़ेंडे का मानना है कि बाजार की मौजूदा स्थिति वैल्यू फंड में निवेश के लिए सबसे उपयुक्त है। उनके अनुसार, वैल्यू म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजर ऐसे स्टॉक की तलाश करते हैं, जो बहुत ही आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हों और आगे चलकर उनमें अच्छी ग्रोथ की संभावना हो। जब इन स्टॉक्स की कीमत चढ़ती है, तो फंड की NAV (Net Asset Value) में अच्छी वृद्धि होती है। प्रीति ने आगे कहा कि बाजार का मौजूदा हाल वैल्यू म्यूचुअल फंड में निवेश के अनुकूल है, जहां आप अभी कुछ पैसे लगाकर मार्केट के उछाल में आने पर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
लॉन्ग-टर्म हो लक्ष्य
वैल्यू फंड का मकसद बाजार में गिरावट का लाभ उठाकर लॉन्ग-टर्म में बेहतरीन रिटर्न देना है। इसलिए निवेश लंबे समय के लिए ही होना चाहिए, तभी मनमाफिक रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ सकती है। कुछ अच्छे वैल्यू फंड्स में JM Value Fund, ICICI Prudential Value Discovery Fund, HSBC Value Fund, HSBC Value Fund, Nippon India Value Fund और Templeton India Value Fund शामिल हैं।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
26 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines