परिवार है छोटा तो ऐसा फ्रिज रहेगा बेस्ट, जानें खरीदने की A to Z गाइड

Refrigerator Buying Tips : गर्मियां आ चुकी हैं। काफी लोग फ्रिज खरीदने का प्लान बना रहे हैं। जब फ्रिज खरीदने जाते हैं तो कई बार इस चीज को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि फ्रिज कितना बड़ा खरीदा जाए। जानें, परिवार के सदस्यों के अनुसार कितने लीटर का फ्रिज काफी रहेगा:

Refrigerator

परिवार के सदस्यों की संख्या ध्यान में रखकर खरीदें फ्रिज।

विज्ञापन

Refrigerator Buying Tips : फ्रिज खरीदने जाते समय सबसे ज्यादा परेशानी फ्रिज की क्षमता को चुनने की आती है। कई बार जरूरत से ज्यादा क्षमता वाला फ्रिज घर ले आते हैं तो कई बार कम क्षमता वाला। यही नहीं, कई बार बड़ा फ्रिज लेकर तो आ जाते हैं लेकिन उसे रखने की घर में उतनी जगह नहीं होती। ऐसे में काफी परेशानी हो जाती है। इसलिए फ्रिज खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लें।

पहले जानें फ्रिज के प्रकार

मार्केट में कई तरह के फ्रिज मौजूद हैं। इनमें सिंगल डोर, डबल डोर, ट्रिपल डोर और साइड बाय साइड डोर वाले प्रमुख हैं। साइड बाय साइड फ्रिज सिंगल और डबल डोर वाले फ्रिज की तुलना में बड़े होते हैं।

विज्ञापन
Refrigerator

परिवार के सदस्यों की संख्या ध्यान में रखकर खरीदें फ्रिज।

कितने लोगों के लिए कितना बड़ा फ्रिज

अगर कोई शख्स अकेला ही रहता है तो उसके लिए 40 से 100 लीटर की क्षमता वाला सिंगल डोर का फ्रिज काफी है। अगर परिवार में एक से ज्यादा लोग हैं तो इस क्षमता का फ्रिज काफी रहेगा:
2 सदस्य और 1 बच्चा : 150 से 250 लीटर
2 सदस्य और 2 बच्चे : 250 से 350 लीटर
3 सदस्य और 2 बच्चे : 250 से 500 लीटर
4 सदस्य और 2 बच्चे : 550 से 850 लीटर
अगर 500 लीटर से ज्यादा बड़े फ्रिज पर जाते हैं तो बेहतर होगा कि साइड बाय साइड फ्रिज खरीदें।

BEE एनर्जी रेटिंग पर भी दें ध्यान

फ्रिज में भी बिजली के दूसरे उपकरणों की तरह एनर्जी सेविंग रेटिंग होती है। यह 1 स्टार से 5 स्टार होती है। 5 स्टार वाले उपकरण ज्यादा बिजली बचाते हैं। हालांकि यह कम रेटिंग वाले उपकरणों की तुलना में कुछ महंगे होते हैं। लेकिन बिजली बचाने में आगे होते हैं। इसलिए जब भी फ्रिज खरीदने जाएं तो BEE 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज को ही प्राथमिकता दें।

विज्ञापन

जगह का ध्यान रखें

फ्रिज खरीदने जाने से पहले घर में उस जगह का चयन कर लें कि फ्रिज रखा कहां जाएगा। उस जगह पर एक वह साइज निश्चित कर लें जितने में फ्रिज आएगा। कई बार साइज का अनुमान नहीं लग पाता और इससे बड़े साइज का फ्रिज ले जाते हैं। बाद में उसे रखने पर या तो ज्यादा जगह घिरती है या फिर उस जगह पर फ्रिज फिट नहीं आ पाता।

विज्ञापन

फ्रॉस्ट फ्री वाले फ्रिज को दें प्राथमिकता

अक्सर देखा होगा कि फ्रीजर की अंदरूनी सतह पर बर्फ जम जाती है। इस बर्फ के कारण न केवल फ्रीजर का दरवाजा खोलने में परेशानी होती है बल्कि वहां चीजों को रखने की जगह बहुत कम रह जाती है। इस बर्फ को हटाने के लिए फ्रिज को समय-समय पर डिफ्रॉस्ट करना पड़ता है। मार्केट में अब ऐसे फ्रिज मौजूद हैं जिनके फ्रीजर में इस तरह की बर्फ नहीं जमती। ऐसे फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री कहलाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ