Stocks Under Rupee 100: शेयर बाजार अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। कोरोना काल के बाद मार्केट में इतनी गिरावट पहली बार देखने को मिली है। मार्केट पहले वाली स्थिति में कब तक लौटेगा? फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन वापसी होगी, यह लगभग तय है। क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती कायम है और अब इसके रिकवरी मोड में आने के संकेत भी मिल चुके हैं।
पहले दिया है अच्छा रिटर्न
ऐसे में मौजूदा गिरावट को समझदारी और सोच-विचारकर पैसा लगाने के मौके के रूप में भी देखा जा सकता है। मार्केट में इस समय कई दिग्गज कंपनियों के शेयर 100 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिनका पिछला रिकॉर्ड शानदार रहा है। इन स्टॉक्स ने निवेशकों की अच्छे रिटर्न की मुराद को पूरा किया है। उदाहरण के तौर पर दिवंगत कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी Suzlon का शेयर अच्छे रिटर्न वाले स्टॉक्स में शामिल है। इसकी मौजूदा कीमत 50 रुपये के आसपास है और इस साल यह 22.29% नीचे आया है।
GMR Airports और NTPC
इसी तरह, GMR Airports का शेयर इस समय 70.96 रुपये पर मिल रहा है। इस साल अब तक (YTD) यह 9.71% लुढ़का है। कुछ दूसरी दिग्गज कंपनियों के लिहाज से देखें तो मार्केट में आए गिरावट के भूकंप का इस पर बड़ा असर नहीं हुआ है। इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 103.75 रुपये रहा है। वहीं, NTPC Green Energy का भाव 90 रुपये अंदर है। इस साल अब तक यह 30.50% सस्ता हुआ है।
यह भी पढ़ें – Stock Market Crash: क्या वाकई सरकार की यह ‘गलती’ है बाजार की बर्बादी का कारण?
NHPC इंडिया और NMDC
NHPC इंडिया भी 100 रुपये कम कीमत वाले अच्छे स्टॉक्स की लिस्ट में शुमार है। 4 मार्च के शुरुआती कारोबार में इसका दाम 73.90 रुपये है। YTD में यह 9.81% सस्ता हुआ है। जबकि इसका 52 वीक का हाई लेवल 118.40 रुपये है। इस लिहाज से देखें तो इसमें अभी काफी गुंजाइश बाकी है। ऐसे ही NMDC लिमिटेड 63.27 रुपये भाव पर मिल रहा है। दूसरों की तुलना में इस साल इसकी कीमत केवल 4.11% गिरी है।
इन बैंक स्टॉक्स में भी है दम
IDBI Bank का शेयर 70 रुपये से कम के भाव पर उपलब्ध है और इस साल अब तक 9.93% सस्ता हुआ है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 107.90 रुपये है। इसी तरह, Indian Overseas Bank, Punjab National Bank, Canara Bank और South Indian Bank के शेयर भी 100 रुपये से कम की कीमत पर मिल रहे हैं। इन सभी शेयरों ने पूर्व में अच्छा रिटर्न भी अपने निवेशकों को दिया है।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
14 mins agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 hr agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
17 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
18 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
18 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines