Best Scheme for Girl: महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में आज के साथ कल के बारे में सोचना गलत नही है। हर माता-पिता अपने बुढ़ापे से पहले अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए तरह-तरह की योजना को अपनाना पसंद करते हैं। चाहे बेटा हो या बेटी दोनों के लिए समान्य खर्चे बढ़ चुके हैं, लेकिन बेटियों के लिए ज्यादा सोचना हर माता-पिता के लिए लाजमी है। सिर्फ पढ़ाई-लिखाई नहीं, शादी के अलावा भी कई खर्चे होते हैं, इसलिए सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता को उनकी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए योजना की सुविधा दी जाती है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Best Government Scheme for Daughters
अगर आप एक लड़की के पिता हैं और आर्थिक स्थिति भी खास अच्छी नहीं है तो सरकार की योजना का आप लाभ उठा सकते हैं। बेटी के बचपन से ही आपको स्कीम में निवेश करना होगा, जिससे पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चे के लिए आप बेफिक्र हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Post Office TD vs SBI FD: निवेश करने का है प्लान? जानिए कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा
लड़कियों के लिए कौन सी सरकारी योजना बेस्ट?
लड़की की पढ़ाई से लेकर शादी के खर्चों के लिए आप सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना को अपना सकते हैं। इसको SSY योजना भी कहा जाता है जिसमें निवेश करके आप 44 लाख रुपये का फंड हासिल कर सकते हैं, लेकिन कैसे आइए इसका पूरा कैलकुलेशन समझने के साथ वीडियो के माध्यम से स्कीम के बारे में जानते हैं।
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
देश की बेटियों के लिए सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना को चलाया जाता है। इस योजना में निवेश करने के लिए 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के माता-पिता सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा सकते हैं। वीडियो के जरिए जानिए सुकन्या समृद्धि योजना के नए नियम।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सालाना ब्याज 8 प्रतिशत मिलता है। इस योजना में 1 साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। इसमें मैच्योरिटी की उम्र 21 वर्ष होती है। हालांकि, लड़की की उम्र 18 वर्ष होने पर माता पिता पढ़ाई या शादी के लिए पैसे निकाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- LIC Policy: एलआईसी की शानदार योजना, एक बार के निवेश पर ताउम्र मिलती है पेंशन
कैसे मिलेंग 44 लाख रुपये?
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 15 साल तक सालाना 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो इस तरह से कुल 15 लाख रुपये जमा हो सकेंगे। इस पर 8% का सालाना ब्याज भी मिलेगा, जिस हिसाब से 29,89,690 रुपये का ब्याज मिलेगा। दोनों के जमा होने पर आपको मैच्योरिटी होने पर कुल 44,89,690 रुपये मिलेंगे।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
11 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
11 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
12 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
13 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
14 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
15 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines