हर व्यक्ति यह चाहता है कि जीवन के आखिरी पड़ाव में उसे किसी भी तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। क्योंकि यह वो अवस्था होती है, जब पूरी उम्र काम करने के बाद शरीर आराम मांगता है। रिटायरमेंट लाइफ कैसी रहेगी, यह निर्भर करता है कि उसकी प्लानिंग किस तरह की गई है। रिटायरमेंट को ध्यान में रखते हुए जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाता है, उतना ही अच्छा रहता है। आज के समय में निवेश के कई विकल्प हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं जिन पर शायद सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है।
PPF
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF में निवेश से रिटायरमेंट के लिए एक अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। यह ऐसे लोगों के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प है, जिन्हें ज्यादा जोखिम मोल नहीं लेना। इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। PPF निवेशकों को अभी 7.1 प्रतिशत तक की दर से ब्याज मिल रहा है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें 500 रुपये भी निवेश शुरू किया जा सकता है। PPF में मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का है, लेकिन इमरजेंसी में आप कुछ पैसा निकाल सकते हैं।
कैसे खुलेगा खाता?
पीपीएफ अकाउंट किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है।
NPS
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) भी रिटायरमेंट की प्लानिंग के लिए अच्छा निवेश विकल्प है। एनपीएस आपको हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद कर सकता है। 60 साल की उम्र के बाद आप एकमुश्त रकम निकाल सकते हैं और शेष रकम से हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र ने 2004 में NPS स्कीम को सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया था, लेकिन 2009 में इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया। इसमें निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80CCD (1B) के टैक्स में छूट का लाभ मिलता है। पेंशन रेगुलेटर PFRDA की ओर से संचालित NPS बाजार से लिंक्ड है, इसलिए इसमें मार्केट बेस्ड रिटर्न दिया जाता है।
कैसे खुलेगा खाता?
एनपीएस खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन खुल सकता है। ऑनलाइन खाता खोलने के लिए आपको सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA) की वेबसाइट पर जाना होगा। मौजूदा समय में CAMS, KFin Technologies और Protean eGov Technologies तीन CRA है। इनकी वेबसाइट पर जाकर आप एनपीएस खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। जबकि ऑफलाइन एनपीएस खाता खोलने के लिए आपको अपने नजदीकी प्वाइंट ऑफ प्रजेंस (PoP) खोजना होगा। ये बैंक, पोस्ट ऑफिस और सरकारी दफ्तर हो सकते हैं। पीओपी की लिस्ट पेंशन फंड रेगुलेटरी ऐंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीएफआरडीए की वेबसाइट पर जाकर निकाल सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में SIP
म्यूचुअल फंड में SIP एक लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट विकल्प के तौर पर सामने आया है। खासकर, इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में ये देखा गया है कि जिन लोगों ने सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए लॉन्ग टर्म तक निवेश किया, उन्होंने अपने लिए एक बड़ा फंड तैयार कर लिया। चूंकि म्यूचुअल फंड भी काफी हद तक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से प्रभावित होता है, इसलिए पिछला कुछ समय इसके लिए भी खास अच्छा नहीं गया। हालांकि, अब तस्वीर बदल रही है। ऐसे में रिटायरमेंट के लिए म्यूचुअल फंड में SIP एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
कैसे करें शुरुआत?
म्यूचुअल फंड में SIP शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको स्कीम का चयन करना होगा। कहने का मतलब है कि उस म्यूचुअल फंड योजना का चयन करें जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं और इसके बाद फंड द्वारा दिए गए एसआईपी विकल्प को चुनें। इसके बाद आपको वह राशि निर्धारित करनी होगी, जिसे आप एसआईपी के माध्यम से नियमित रूप से निवेश करना चाहते हैं। निवेश मासिक होगा या त्रैमासिक या फिर कुछ और इसका भी चयन करना होगा। जिस म्यूचुअल फंड को आप चुनना चाहते हैं उसकी वेबसाइट पर निवेश की पूरी जानकारी मौजूद रहती है।
यह भी पढ़ें – शेयर बाजार बनाम म्यूचुअल फंड: 2025 में कहां निवेश करना होगा फायदेमंद?
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
2 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
4 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
4 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
6 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
8 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
9 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
9 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
10 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
21 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines