Best Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस भले ही देखने में बड़े इन्वेस्टमेंट बैंकों जितने बड़े न हों, लेकिन ये बड़े फायदे वाली कई योजनाएं चलाते हैं। पोस्ट ऑफिस की एक से बढ़कर एक कई ऐसी स्कीम्स हैं जो बेहतर रिटर्न की गारंटी देती हैं। एक स्कीम तो ऐसी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी पसंदीदा है। उन्होंने भी इसमें निवेश किया हुआ है। वहीं, पोस्ट ऑफिस की एक दूसरी स्कीम में BJP लीडर स्मृति ईरानी का निवेश है।
PM का है इतना निवेश
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग को दिए एफिडेविट में अपने इन्वेस्टमेंट की जानकारी दी थी। PM ने बताया था कि उनकी कमाई का करीब 98% हिस्सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और पोस्ट ऑफिस स्कीम में जमा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट ऑफिस की जिस स्कीम में पैसा लगाया हुआ है, उसका नाम है नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)। मोदी ने इसमें कुल 9,12,398 रुपये के निवेश की जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें – लगातार क्यों गिर रहा Stock Market, कब लौटेंगे ‘अच्छे दिन’? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट को राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के नाम से भी पहचाना जाना है। इस स्कीम में पांच साल के लिए आपका पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट किया जाता। यह स्कीम ऐसे निवेशकों को ज्यादा आकर्षित करती है, जो बाजार का जोखिम उठाना नहीं चाहते। NSC में निवेश पर 7.7 फीसदी का सालाना कंपाउंडिंग ब्याज मिलता है, जो मैच्योरिटी पर पेयबल होता है। NSC के लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश करना होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC)
महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम काफी फायदेमंद है। MSSC में सालाना 7.5% की दर से ब्याज मिलता है। इसमें कम से कम 1000 और अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। वैसे तो इस योजना में 2 साल के लिए निवेश करना होता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में अकाउंट पहले भी बंद किया जा सकता है। लेकिन उस स्थिति में 7.5% की जगह 5.5% ही ब्याज मिलेगा। BJP लीडर स्मृति ईरानी भी इस स्कीम का फायदा उठा रही हैं। उन्होंने MSSC स्कीम में अकाउंट खुलवाया है। इस छोटी बचत योजना में किसी भी उम्र की महिलाएं निवेश कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
12 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines