Stock Market News: शेयर बाजार के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। पिछले साल अक्टूबर से मार्केट दबाव में है और समय के साथ-साथ दबाव बढ़ता गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट का सामना कर चुके हैं। निफ्टी 27 सितंबर को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 26,277.35 से करीब 13 प्रतिशत नीचे आ गया है। मंगलवार को जरूर मार्केट में उछाल देखने को मिला, लेकिन यह उछाल आगे भी जारी रहेगा सटीक तौर पर नहीं कहा जा सकता।
आती रही गिरावट
निफ्टी 50 में गिरावट के मासिक आंकड़े देखें, तो पिछले साल अक्टूबर में निफ्टी 50 में 6% लुढ़का था। नवंबर में 0.31%, दिसंबर में 2% और जनवरी 2025 में इसमें 0.60% की गिरावट आई। लेकिन फरवरी में गिरावट एकदम से चौड़ी हो गई। भारी बिकवाली के चलते फरवरी में अब तक निफ्टी 4 प्रतिशत नीचे आ चुका है।
इन स्टॉक्स ने दिखाया दम
लगातार आ रही इस गिरावट से निफ्टी के अधिकांश शेयर घाटे में चल रहे हैं। हालांकि, फाइनेंशियल सेक्टर के छह शेयर ऐसे भी हैं, जिन्होंने निवेशकों की उम्मीद को जिंदा रखा है। पिछले एक महीने में इन स्टॉक्स ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। बजाज फाइनेंस (16.13%), श्रीराम फाइनेंस (12.42%), इंडसइंड बैंक (11.17%), बजाज फिनसर्व (9.37%), एक्सिस बैंक (6.40%) और कोटक महिंद्रा बैंक (4.54%) बाजार की गिरावट से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें – Mutual Funds: कब तक रूठे रहेंगे विदेशी फंड मैनेजर? शॉपिंग से ज्यादा बिकवाली पर जोर
इस वजह से आई मजबूती
बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, इन बड़ी वित्तीय कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है। आकर्षक वैल्यूएशन और दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के अपेक्षाकृत बेहतर नतीजों के चलते ये स्टॉक्स गिरावट की आंधी में भी खुद को संभालने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, इन शेयरों की मजबूती उन निवेशकों के लिए अच्छी नहीं रही है, जो इनमें बड़ी गिरावट का इंतजार कर रहे थे ताकि महंगे शेयरों को सस्ते में खरीदा जा सके।
ब्रोकरेज है बुलिश
ब्रोकरेज हाउस InCred बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस को लेकर बुलिश है। फर्म ने बजाज फाइनेंस के लिए टारगेट प्राइस 9,750 रुपये रखा है, जबकि इसका मौजूदा भाव 8,472 रुपये है। इसी तरह, श्रीराम फाइनेंस के लिए टारगेट प्राइस 800 रुपये है, जो इसके वर्तमान भाव 575.20 रुपये से काफी ज्यादा है। बजाज फाइनेंस इस साल अब तक 22.16% का रिटर्न दे चुका है और इसका 52 वीक का हाई लेवल 8,662.80 रुपये है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
12 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
13 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
15 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
16 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
16 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
17 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
18 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines