Mutual Funds Performance in 2024: शेयर बाजार की तरह म्यूचुअल फंड मार्केट के लिए भी 2024 शानदार रहा है। इस साल अब तक ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड ने करीब 5.13 करोड़ फोलियो जोड़े हैं। साल की शुरुआत ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड के लिए 16.89 करोड़ फोलियो से हुई, नवंबर तक इसमें 5.13 करोड़ का इजाफा हुआ और यह संख्या बढ़कर 22.02 करोड़ हो गई है।
Equity Mutual Funds
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के अनुसार, 2024 में करीब 174 ओपन-एंडेड स्कीम्स शुरू हुईं, जिससे नवंबर तक कुल स्कीम्स की संख्या बढ़कर 1,552 हो गई। आंकड़े बताते हैं कि इक्विटी म्यूचुअल फंड ने 2024 में सबसे ज्यादा 3.76 करोड़ फोलियो जोड़े, जिससे 30 नवंबर तक फोलियो की संख्या बढ़कर 15.41 करोड़ हो गई। इस दौरान, करीब 54 नई स्कीम्स जोड़ी गईं और नवंबर में कुल इक्विटी स्कीम्स की संख्या 481 पहुंच गई।
यह भी पढ़ें – Year Ender 2024: टेंशन बढ़ी तो खुशखबरी भी मिली, जानें Indian Economy के लिए कैसा रहा साल 2024?
Sectoral & Thematic funds
11 इक्विटी म्यूचुअल फंड की इस कैटेगरी में, सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स ने 2024 में सर्वाधिक 1.28 करोड़ फोलियो जोड़े हैं। इस दौरान, 40 नई सेक्टोरल और थीमैटिक स्कीम्स शुरू की गई हैं। वहीं, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड ने इस साल क्रमशः 56.40 लाख और 56.24 लाख फोलियो जोड़े। डिविडेंड यील्ड फंड के लिए यह आंकड़ा 3.20 लाख और फोकस्ड फंड के लिए सबसे कम 54,217 रहा।
अन्य स्कीम्स
अन्य स्कीम्स, जिनमें इंडेक्स फंड, गोल्ड ETF आदि शामिल हैं, ने 2024 में 1.17 करोड़ फोलियो जोड़े। इस तरह नवंबर में कुल संख्या बढ़कर 3.82 करोड़ हो गई। इस कैटेगरी में लगभग 106 नई स्कीम्स शुरू की गईं हैं। इस अवधि में विदेशों में निवेश करने वाले फंड ऑफ फंड्स के फोलियो में 1.77 लाख की गिरावट भी देखी गई।
Hybrid Mutual Funds
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड की बात करें, तो 2024 में इसमें 19.42 लाख फोलियो जुड़े हैं। इस तरह नवंबर 2024 तक फोलियो की कुल संख्या बढ़कर 1.50 करोड़ हो गई है। इस कैटेगरी में 11 नई स्कीम्स भी शुरू हुई हैं। छह हाइब्रिड कैटेगरी में सबसे अच्छा प्रदर्शन मल्टी एसेट एलोकेशन फंड का रहा है। इसके बाद डायनेमिक एसेट एलोकेशन/बैलेंस्ड एडवांटेज फंड और फिर एग्रेसिव हाइब्रिड फंड का नंबर आता है।
Solution Oriented Mutual Funds
इस म्यूचुअल फंड ने 2024 में 1.87 लाख फोलियो जोड़े। इसकी दो श्रेणियों में से रिटायरमेंट फंड में 1.26 लाख फोलियो और चिल्ड्रेन म्यूचुअल फंड में 61,364 फोलियो जुड़े।
Debt Mutual Funds
डेट म्यूचुअल फंड के लिए यह साल खास अच्छा नहीं रहा। इस दौरान इसके फोलियो की संख्या में 3.11 लाख की गिरावट देखी गई। इसी तरह, कम अवधि वाले फंड और कॉरपोरेट बॉन्ड फंड के फोलियो की संख्या में क्रमशः 60,516 और 38,558 की गिरावट आई। इसके अलावा, 10 साल की निरंतर अवधि वाले मनी मार्केट फंड और गिल्ट फंड के लिए भी साल अच्छा नहीं रहा।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
21 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines