Best LIC Policy: “भारतीय जीवन बीमा निगम” ये बीमा कंपनी किसी पहचान की मौहताज नहीं है। सालों से लोगों का भरोसा जीतने वाली एक सरकारी बीमा कंपनी है। अपने ग्राहकों को बनाएं रखने के लिए आए दिन कई प्लानों को लेकर आती रहती है। जबकि, कुछ योजनाएं पहले से ही लोगों के बीच चर्चाओं में हैं। अपने आज के साथ कल को सुरक्षित बनाएं रखने के लिए कई लोग बीमा या अन्य तरह के स्कीमों को अपनाते हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो अपनी जवानी के साथ बुढ़ापे का भी सोच रहे हैं और एक रुपये के लिए भी किसी पर निर्भर नहीं होना चाहते हैं तो एलआईसी की नई लाइफटाइम पेंशन योजना (LIC New Lifetime Pension Plan) को अपना सकते हैं। इसे अपनाकर आप जीवनभर 11,192 रुपये तक की पेंशन पा सकेंगे। आइए आपको एलआईसी की नई पेंशन योजना के बारे में बताते हैं।
ये भी पढ़ें- Mutual Funds में करते हैं SIP? तो मोटा रिटर्न पाने के लिए ना करें ये 5 गलतियां!
LIC New Lifetime Pension Yojana
दरअसल, हम एलआईसी की नई जीवन शांति प्लान (LIC New Jeevan Shanti Plan) के बारे में बात कर रहे हैं। इसके जरिए आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम को अपना सकते हैं। ये एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग स्कीम हो सकती है जो आपको रिटायरमेंट के बाद भी आर्थिक रूप से सुरक्षित रख सकती है।
LIC New Jeevan Shanti Scheme Eligibility
- इस स्कीम में 30 साल से 79 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं।
- खरीद मूल्य 5 लाख रुपये या उससे अधिक तो उसे अधिक रकम की एन्युटी दी जाती है।
- आप कम से कम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।
- इसमें अधिकतम निवेश राशि की सीमा तय नहीं की गई है।
- इसमें पहला सिंगल लाइफ के लिए डेफर्ड एन्युटी ऑप्शन है।
- दूसरा जॉइंट लाइफ के लिए डेफर्ड एन्युटी का ऑप्शन है।
ये भी पढ़ें- SCSS vs Senior Citizen FD: कहां मिलेगा वरिष्ठ नागरिकों को अच्छा रिटर्न? जानें दोनों की कैलकुलेशन
LIC New Jeevan Shanti Scheme Calculator
आप एलआईसी की नई जीवन शांति प्लान में दो ऑप्शन में से कोई एक चुन सकते हैं। अगर इस प्लान में आप कम से कम 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपकी पेंशन 1 हजार रुपये तय हो जाती है। जबकि, 10 लाख रुपये का निवेश करने पर आपको हर महीने 11,192 रुपये की पेंशन मिलेगी। इस तरह से आप रिटायरमेंट के बाद भी आर्थिक समस्या से नहीं परेशान होंगे।
संबंधित खबरें
ब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
4 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
5 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
10 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
13 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
14 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
14 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
15 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
16 hrs agoत्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
17 hrs agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines