Best Investment Planning Tips: अगर आपको भी आज के साथ कल की फिक्र सताती है तो इसमें कोई दो राय नहीं है बल्कि एक अच्छी बात है। बस ये चिंता आगे भविष्य को लेकर होनी चाहिए। महंगाई के इस दौर में आपका आर्थिक मजबूत होना बेहद जरूर है। आज आप एक युवा हैं और काम करने लायक हैं, लेकिन लाइफ सर्कल में एक उम्र हो जाने के बाद आप खुद चाहेंगे कि बिना किसी पैसे का तनाव लिए आप अपना बुढ़ापा अच्छे से बिता सके। इसलिए जरूरी है कि आप अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग जरूर करें, लेकिन कैसे? आइए जानते हैं।
निवेश करना है एक अच्छा ऑप्शन
अगर आप नहीं चाहते कि रिटायरमेंट के बाद आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़े तो इसके लिए अभी से प्लानिंग शुरू कर दें। अलग-अलग जगहों पर निवेश करना एक समझारी का काम होता है। किसी भी जगह पर बिना एक्सपर्ट की राय के निवेश नहीं करना चाहिए और न ही एक ही जगह में निवेश करना सही है। आप स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड्स, बीमा प्लान आदि जगहों पर निवेश कर सकते हैं। अच्छे और सुरक्षित निवेश के लिए पीएफ को भी बेहतर माना जाता है।
कम उम्र में निवेश है एक समझादी का काम
कहा जाता है कि आप जितनी कम उम्र में निवेश करते है उतना ही अधिक फायदा आपको हो सकता है। उदाहरण के लिए आपकी उम्र 20 से 25 साल की है तो आपका हर महीने निवेश करना आपको बाद में एक अच्छा रिटर्न दिलवा सकता है। रिटायरमेंट में अधिक लाभ पाने का कहीं न कहीं ये सिंपल फांडा है कि आप जितनी जल्दी निवेश करना शुरू करेंगे उतना ज्यादा पैसा इकट्ठा होगा और फिर ब्याज से आपकी रकम अधिक हो सकेगी। हालांकि, इस बात का जरूर ध्यान रखें कि खुद को तनाव में रखकर अधिक निवेश न करें। बस अपनी सैलरी का एक हिस्सा निवेश में लगाकर भी आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।
बीमा प्लानों में भी निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन
अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक सुरक्षित रिटायरमेंट के तौर पर बीमा योजनाओं को भी अपना सकते हैं। आर्थिक मजबूती के लिए लाइफ इंश्योरेंस और एन्यूइटी प्लान दोनों को पसंद किया जाता है। इसके अलावा कई ऐसी योजनाएं भी हैं जो रिटायरमेंट इनकम के तौर पर बेस्ट मानी जाती हैं। आप चाहें तो ऐसी योजनाओं को अपना सकते हैं जिस पर अधिक ब्याज दर मिलता है, जो आपके थोड़े से निवेश को मोटे रिटर्न में बदल सकता है।
संबंधित खबरें
68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
29 mins agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
20 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
21 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
22 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
22 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines