Best Investment Option: बढ़ती महंगाई में फ्यूटर के लिए पैसे बचाना काफी मुश्किल होता है। एक आम आदमी को खर्चा और सेविंग्स सोच-समझकर करने पड़ते हैं। आजकल सेविंग्स को सही जगह इन्वेस्ट करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सब में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल होता है। निवेश करने के लिए कोई फ्लैट खरीद लेता है तो कोई एफडी या म्यूचुअल फंड में अपना पैसा डाल देता है। जानिए इन तीनों में से किस में पैसा इन्वेस्ट करना ज्यादा बेस्ट है?
फ्लैट
एक फ्लैट की बात करें तो उसका एवरेज रिटर्न लोकेशन और उसमें मिलने वाली फैसिलिटी पर निर्भर करता है। फ्लैट खरीदते टाइम यह ध्यान रखें कि अगर आप घर खरीदते हैं तो उसका रिटर्न ऊंची बिल्डिंग वाले फ्लैटों से ज्यादा होता है। फ्लैट आमतौर पर 99 साल की लीज पर मिलते हैं। इस वजह से इनकी कीमतें कई साल बाद गिरने लगती हैं। वैसे तो रियल एस्टेट में एवरेज 12-14 परसेंट का रिटर्न मिलता है लेकिन फिर भी लोग एफडी और म्यूचुअल फंड छोड़ इसमें इन्वेस्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं।
म्यूचुअल फंड
कई म्यूचुअल फंड्स ने इन्वेस्टर्स को बीते कई साल में बंपर रिटर्न दिया है। हालांकि आप किसी भी म्यूचुअल फंड्स में बिना जानकारी के इन्वेस्ट न करें। किसी भी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने से पहले एक बार वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले लें। इसमें रिटर्न का आंकड़ा देखें तो औसतन 15 परसेंट मिलता है। कई बार म्यूचुअल फंड हाउसेस 3 से 4 साल के टाइम पीरियड पर 30 परसेंट का रिटर्न देते हैं। अगर बात करें लॉन्ग टर्म (10 से 15 साल) की तो उसका एवरेज 15 फीसदी ही होगा।
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी)
पैसे सुरक्षित रखने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इसमें आपको 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टाइम पीरियड मिलता है। एफडी का ऑप्शन बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों जगह पर आसानी से मिल जाता है। रिटर्न के लिहाज से देखें तो एफडी में इन्वेस्टर की एवरेज 7-8 परसेंट की कमाई होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। इसे निवेश की सलाह न माना जाए। किसी भी निवेश से पहले निवेश सलाहकारों से राय लें।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
6 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
10 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
13 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
15 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines