Fixed Deposit Interest Rate: Investment इंवेस्टमेंट के कई तरीके हैं, जहां एक तरफ कुछ लोग स्टॉक्स और शेयर में इन्वेस्ट करते हैं। वहीं कुछ सेव इंवेस्टमेंट ऑप्शन चुनते हैं। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) इंवेस्टमेंट का एक सेफ और फायदेमंद ऑप्शन माना जाता है। भारत में अलग-अलग बैंक 1 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए अलग-अलग ब्याज दरों पर एफडी की सुविधा देते हैं। यहां हम आपको देश के मेन बैंक के FD इंटरेस्ट के बारे में बताएंगे।
एसबीआई (SBI)
सबसे पहले SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात करते हैं, जो अपने कस्टमर्स को 1 साल में 7.30%, 3 साल में 7.25% और 5 साल में 7.50% का ब्याज देता है। ऐसे में अगर आप 20 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 1 साल में 21,50,046 रुपये, 3 साल में 24,81,094 रुपये और 5 साल में 28,99,896 रुपये का रिटर्न मिल सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
ये बैंक अपने कस्टमर्स को 1 साल में 7.35%, 3 साल में 7.65% और 5 साल में 7.40% का ब्याज देता है। ऐसे में अगर आप इस बैंक में इंवेस्ट करते हैं तो 20 लाख रुपये पर आपको 1 साल में 21,51,102 रुपये, 3 साल में 25,10,496 रुपये और 5 साल में 28,85,697 रुपये का रिटर्न मिलता है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
PNB के FD में इन्वेस्ट करने पर आपको 1 साल में 7.30%, 3 साल में 7.50% और 5 साल में 7.00% का रिटर्न मिलता है। ऐसे में अगर आप 20 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं तो 1 साल में 21,50,046 रुपये, 3 साल में 24,99,433 रुपये और 5 साल में 28,29,556 रुपये का रिटर्न मिलेगा।
केनरा बैंक (Canara Bank)
इस बैंक के साथ कस्टमर्स को 1 साल में 7.35%, 3 साल में 7.90% और 5 साल में 7.20% का ब्याज मिलेगा। अगर आप 20 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो रिटर्न के तौर पर आपको 1 साल में 21,51,102 रुपये, 3 साल में 25,29,033 रुपये और 5 साल में 28,57,496 रुपये मिलेंगे।
fixed deposit
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
ICICI बैंक अपने कस्टमर्स को 1 साल में 7.20%, 3 साल में 7.50% और 5 साल में 7.50% का ब्याज देता है, जिसके तहत 20 लाख रुपये के निवेश पर 1 साल में 21,47,935 रुपये का रिटर्न, 3 साल में 24,99,433 रुपये का रिटर्न और 5 साल में 28,99,896 रुपये का रिटर्न मिलता है।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
इस बैंक के साथ आपको 1 साल में 7.10%, 3 साल में 7.50% और 5 साल में 7.50% का ब्याज मिलता है। 20 लाख रुपये के निवेश पर रिटर्न की बात करें तो पहले साल में आपको 21,45,826 रुपये, तीसरे साल में 24,99,433 रुपये और 5 साल में 28,99,896 रुपये मिलेंगे।
एक्सिस बैंक (Axis Bank)
इस बैंक के साथ कस्टमर्स को 1 साल में 7.20%, 3 साल में 7.60% और 5 साल में 7.75% का ब्याज मिलता है। इसके तहत 20 लाख रुपये के निवेश पर आपको 1 साल में 21,47,935 रुपये, 3 साल में 25,06,803 रुपये और 5 साल में 29,35,686 रुपये मिलेंगे।
कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की एफडी में BoB और Canara Bank 7.35% ब्याज दर के साथ सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं। वहीं 3 साल की एफडी में Canara Bank 7.90% ब्याज दर के साथ सबसे अधिक रिटर्न दे रहा है। 5 साल की एफडी की बात करें तो Axis Bank 7.75% ब्याज दर के साथ सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है।
यह भी पढ़ें – कैपिटल मैनेजमेंट में Adani Green Energy की बड़ी कामयाबी, कंस्ट्रक्शन फैसिलिटी को मिला 1.06 बिलियन डॉलर का रिफाइनेंस
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
6 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
8 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
9 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
10 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
20 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines