Defence Stocks For 2025: साल 2024 अंतिम पड़ाव पर है। 2025 में क्या करना है और क्या नहीं, इसकी तैयारियां लोगों ने अभी से शुरू कर दी है। इन तैयारियों में इन्वेस्टमेंट भी शामिल है। ऐसे में यह जानना अच्छा रहेगा कि अगले साल कौन से डिफेंस स्टॉक्स झोली भर सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म एंटीक रिसर्च ने कुछ ऐसे शेयरों के बारे में बताया है, जिनके 2025 में भी अच्छा करने की संभावना है।
ग्रोथ की संभावनाएं
एंटीक रिसर्च के अनुसार, भारतीय डिफेंस सेक्टर में ग्रोथ की संभावनाएं बनी हुई हैं। मजबूत अर्निंग्स संभावनाओं के साथ इसका आउटलुक पहले से बेहतर हुआ है। ऐसे में डिफेंस स्टॉक्स में आई हालिया गिरावट एक तरह से इन्हें अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने का शानदार मौका है। बता दें कि Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर पिछले 5 सत्रों में 8.07% गिर चुका है। फिलहाल यह 2,312.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है।
यह भी पढ़ें – 2025 में कौन से शेयर कराएंगे कमाई? अभी से नोट कर लें इन 10 Stocks का नाम
ये हैं Antique की पसंद
एंटीक रिसर्च के पंसदीदा डिफेंस शेयरों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) और पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries) शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि आमतौर पर रक्षा क्षेत्र में सरकारी कंपनियों पर फोकस अधिक होता है, लेकिन अब प्राइवेट कंपनियां भी इस सेक्टर में तेजी से उभर रही हैं। यह ऐसा सेक्टर है, जो भविष्य में और भी ज्यादा रोमांचक होगा।
हाई लेवल से नीचे
ब्रोकरेज फर्म एंटीक रिसर्च ने HAL, Bharat Dynamics, BEL, Mazagon Dock Shipbuilders और PTC Industries को खरीदने की सलाह दी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर इस समय अपने 52 वीक के हाई लेवल से काफी नीचे 4,242 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। भारत डायनेमिक्स 1,198.65 रुपये, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 292.20 और PTC 13,583.65 रुपये के भाव पर उपलब्ध है। ये शेयर भी अपने 52 वीक के हाई लेवल से नीचे।
ये हैं Elara की पसंद
वहीं, कुछ दिन पहले ब्रोकरेज फर्म Elara Securities ने भी 4 डिफेंस स्टॉक सुझाए थे, जिनमें तेजी की उम्मीद है। इस लिस्ट में HAL, Bharat Dynamics, Bharat Electronics और Garden Reach Shipbuilders का नाम शामिल है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इन शेयरों के भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
अदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
11 mins agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
3 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
3 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
6 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
8 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
9 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines