हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Arbitrage Funds को लेकर क्यों बढ़ रही दिलचस्पी, समझिये पूरा गणित

Best Arbitrage Funds: आर्बिट्राज फंड को लेकर पिछले कुछ वक्त में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। इसमें रिस्क लेवल अपेक्षाकृत कम होता है, इसलिए ज्यादा जोखिम मोल न लेने वाले निवेशक इसे तवज्जो दे रहे हैं।

विज्ञापन

Arbitrage Fund: निवेशकों के लिए बाजार से पैसा कमाने के कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। आर्बिट्राज फंड (Arbitrage Fund) भी ऐसे ही विकल्पों में शुमार है। बीते कुछ समय में इस फंड की तरफ इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। आर्बिट्राज फंड ऐसे इक्विटी ओरिएंटेड हाइब्रिड म्‍यूचुअल फंड कहे जाते हैं, जो बाजार के उतार-चढ़ाव से निवेशकों को रिटर्न कमाकर देते हैं। चलिए इसे डिटेल में समझते हैं।

उतार-चढ़ाव से कमाई

आर्बिट्राज फंड को इसलिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये किसी एक सिक्‍योरिटी के दो बाजारों में चल रहे दाम में अंतर का लाभ उठाते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो ये फंड स्टॉक मार्केट के दो अलग हिस्सों, कैश मार्केट और फ्यूचर मार्केट में एक ही शेयर के दाम में अंतर का फायदा उठाकर प्रॉफिट कमाते हैं। जब मार्केट में उतार-चढ़ाव होता है, तो इस अंतर में भी बढ़ोत्तरी होती है। ऐसे में आर्बिट्राज फंड्स के लिए मुनाफा कमाने का मौका भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें – इस साल IPO पर खूब बरसा पैसा, 2025 के लिए क्या है अनुमान?

ऐसी है रणनीति

आर्बिट्राज फंड का कम से कम 65% निवेश इक्विटी में होता है। इस फंड की रणनीति पर बात करें, तो यह एक सेगमेंट से कम कीमत पर शेयर खरीदकर दूसरे सेगमेंट में अधिक कीमत पर बेचता है। चलिए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिये किसी शेयर की कीमत कैश सेगमेंट में 100 रुपये है और फ्यूचर/डेरिवेटिव सेगमेंट में 105 रुपये। तो आर्बिट्राज फंड मैनेजर संबंधित कंपनी के 100 शेयर 10,000 रुपए में खरीदेगा और फ्यूचर/डेरिवेटिव सेगमेंट में उसे 10,500 रुपये में बेच देगा, इस तरह वह 500 रुपये मुनाफा कमाएगा।

इस बात का रखें ख्याल

एक्सपर्ट्स के अनुसार, उतार-चढ़ाव वाले बाजार में इस फंड का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहता है। यह ऐसे निवेशकों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो ज्यादा जोखिम नहीं उठाना चाहते। आर्बिट्राज फंड में निवेश करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। इसमें फंड मैनेजर की सबसे अहम भूमिका होती है, क्योंकि आर्बिट्राज के अवसरों की तलाश वही करते हैं। लिहाजा , आर्बिट्राज फंड में निवेश करते समय यह देखना बेहद जरूरी है आपके फंड मैनेजर ने बीते कुछ समय में कैसा प्रदर्शन किया है।

थोड़ा संयम है जरूरी

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आपको हड़बड़ी नहीं है, आप 5-6 महीने तक रुकते हैं, तो इससे 7 से 8 प्रतिशत रिटर्न की उम्‍मीद कर सकते हैं। चूंकि, आर्बिट्राज फंड इक्विटी म्यूचुअल फंड की कैटेगरी में आते हैं, इसलिए इन पर टैक्स भी उसी के अनुरूप लगता है। अब चलिए कुछ ऐसे आर्बिट्राज फंड के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं, जिन्होंने बीते कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है।

इनमें मिला अच्छा रिटर्न

Kotak Equity Arbitrage Fund (Direct Plan)

Invesco India Arbitrage Fund

Edelweiss Arbitrage Fund (Direct Plan)

HDFC Arbitrage Fund

Tata Arbitrage Fund (Direct Plan)

Mirae Asset Arbitrage Fund (Direct Plan)

DSP Arbitrage Fund और SBI Arbitrage Opportunities Fund कुछ ऐसे Arbitrage Funds हैं जिन्होंने पिछले एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी किसी भी आर्बिट्राज फंड में निवेश की सलाह नहीं है। इन्वेस्टमेंट का फैसला सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर लें )।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें