गर्मी शुरू होने से पहले AC पर मिल रहा छप्परफाड़ Discount, आधी कीमत पर ले जाएं घर

Best Air Conditioners Under 40000 in India : AC खरीदने का सोच रहे लोगों के लिए ये एक शानदार मौका है फ्लिपकार्ट कई 1.5 टन स्प्लिट AC पर छप्परफाड़ डिस्काउंट दे रहा है। कुछ को तो आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं।

Best Air Conditioners Under 40000 in India

Best Air Conditioners Under 40000 in India: जल्द ही गर्मियां आने वाली हैं और ऐसे में अगर आप भी AC खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। फ्लिपकार्ट इन दिनों कई ब्रांडेड AC पर जबरदस्त डील्स दे रहा है। कुछ पर तो कंपनी 52% तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं लिस्ट में हमने आपके लिए 4 बेस्ट ऑप्शंस शार्ट लिस्ट किए हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

LG AI Convertible 6-in-1 Cooling 2024 Model

लिस्ट के पहले AC की बात करें तो इसमें हमने LG कंपनी की तरफ से आने वाला AI Convertible 6-in-1 एयर कंडीशनर ऐड किया है। यह एक 1.5 Ton 3 स्टार स्प्लिट AC है जो Dual Inverter HD Filter और Anti-Virus Protection के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको VIRAAT मोड, डाइट मोड और एक ADC Sensor मिलता है। कीमत की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर अभी ये AC 52% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 37,490 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 78,990 रुपये है।

Godrej 5-In-1 Convertible Cooling 2023 Model

लिस्ट के दूसरे AC की बात करें तो इसमें हमने Godrej की तरफ से आने वाला एक 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर AC रखा है। जो ज्यादा गर्मी होने पर चुटकियों में पूरे रूम को ठंडा कर देता है क्योंकि इसमें एक हैवी ड्यूटी कूलिंग सिस्टम मिलता है। साथ ही इसमें आपको एक स्लीप मोड भी मिलता है जो टेम्परेचर को ऑटो-एडजस्ट कर लेता है ताकि आप एक अच्छी नींद ले सकें। फ्लिपकार्ट इस AC पर भी 31% का डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 30,990 रुपये में अपना बना सकते हैं जबकि इस AC का एमआरपी 45,400 रुपये है।

Voltas 2023 Model 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC

वोल्टास के इस AC पर भी फ्लिपकार्ट जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। अभी तक बताए गए दोनों AC 3 स्टार रेटिंग के साथ आते हैं लेकिन वोल्टास का ये AC 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है। यह एयर कंडीशनर भी 1.5 टन का है। कीमत की बात करें तो इसे आप अभी 50% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 37,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस हिसाब से ये AC आधी कीमत पर मिल रहा है। इसके अलावा AC पर 6000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Panasonic Convertible 7-in-1 AC

इस लिस्ट के आखिरी AC की बात करें तो इसमें हमने पैनासोनिक की तरफ से आने वाला एक जबरदस्त AC पिक किया है। ये Convertible 7-in-1 AC कई एडिशनल AI मोड्स के साथ आता है। यह भी एक 1.5 Ton का 3 Star स्प्लिट इन्वर्टर एयर कंडीशनर है। खास बात यह है कि इसमें आपको 2 Way स्विंग, PM 0.1 Air Purification फिल्टर और Wi-fi कनेक्ट का भी स्पोर्ट मिलता है। प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 35,990 रुपये है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ