MSME Registration : बिजनेस शुरू करना हो या कोई स्टार्टअप, इसे बढ़ाना जरूरी होता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए कई बार पैसों की या सरकार की कुछ स्कीम की जरूरत पड़ती है। अगर आपने MSME में अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तो आपकी कई मुश्किलें आसान हो जाती हैं। ऐसे बिजनेस जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम स्तर के होते हैं, MSME (Micro, Small and Medium Enterprises) बिजनेस कहलाते हैं।
ऐसे बिजनेस करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
कोई भी ऐसा बिजनेस या स्टार्टअप जो छोटे स्तर पर मैन्यूफैक्चरिंग या सर्विस से जुड़ा होता है, MSME में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इसमें ये प्रमुख क्षेत्र होते हैं:
मैन्यूफैक्चरिंग: कपड़े बनाना, फूड प्रोसेसिंग, प्लास्टिक के सामान बनाना, मेटल (नट-बोल्ट आदि) से जुड़ी यूनिट लगाना आदि।
सर्विस: ब्यूटी पार्लर या सैलून खोलना, आईटी सर्विस मुहैया कराना, एडवर्टाइजिंग एजेंसी खोलना, लॉजिस्टिक कंपनी शुरू करना आदि।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- ऑफिशल वेबसाइट msme.gov.in पर जाएं।
- यहां आपको नीचे की ओर Udyam Registration (Online Registration for MSME) लिखा दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको MSME / Udyam Registration Process लिखा दिखाई देगा। इसके ठीक नीचे एक बॉक्स में लिखे For New Entrepreneurs who are not Registered yet as MSME or those with EM-II पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना आधार नंबर और नाम लिखना होगा।
- इसके बाद नीचे नीले रंग के बॉक्स में लिखे Validate & Generate OTP पर क्लिक करें। आपके आधार से जुड़े फोन नंबर पर एक OTP आएगा। इसके बाद वहां OTP टाइप करें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आपके
- बिजनेस का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और 12 डिजिट का कार्ड नंबर यानी उद्योग आधार जनरेट हो जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
- कंपनी के डायरेक्टर, पार्टनर या प्रोपाइटर का आधार कार्ड
- बिजनेस का PAN कार्ड
- इंडस्ट्रियल लाइसेंस की कॉपी
- बिजनेस के बैंक अकाउंट की डिटेल्स
- बिजनेस से जुड़े जुड़ी चीजों की खरीदारी और बिक्री से संबंधित बिल।
- जहां बिजनेस है वहां के पते की डिटेल्स, जैसे बिजली का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स डिटेल्स आदि।
यह भी पढ़ें : बिजनेस शुरू करने का है प्लान? घर बैठे बनाएं कंपनी, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस
MSME में रजिस्ट्रेशन के फायदे
- बैंक से कम ब्याज पर लोन मिल जाता है।
- देशभर में जहां भी प्रदर्शनी लगती हैं, वहां स्टॉल लगाने का खर्चा सरकार की तरफ से मिलता है।
- टैक्स में राहत मिलती है।
- इंटरनेशनल बिजनेस में मदद मिलती है।
- पेटेंट रजिस्ट्रेशन में सब्सिडी मिलती है।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
3 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
4 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
6 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
6 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
7 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
7 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
8 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines