Benefits of Higher Credit Score: अच्छे क्रेडिट स्कोर से लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है, यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको कई दूसरे तरह के लाभ भी दिला सकता है। साथ ही आपके और एक अच्छी नौकरी के बीच के फासले को भी कम कर सकता है। आपके अच्छे क्रेडिट स्कोर पर केवल लोन ही नहीं, बहुत कुछ निर्भर करता है और इसलिए आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए।
क्या है क्रेडिट स्कोर?
यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आप इश्योरेंस प्रीमियम में छूट जैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले क्रेडिट स्कोर के बारे में भी समझ लेते हैं। क्रेडिट स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्टी के आधार पर तय होता है। यह 300 से लेकर 900 के बीच तक की संख्या होती है। स्कोर कैसा होगा यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, इसमें आपकी कर्ज लेने और चुकाने की आदत भी शामिल है। आमतौर पर 700 या उससे अधिक स्कोर को अच्छा माना जाता है।
15% तक की मिली छूट
यदि आपका स्कोर 700 के ऊपर है, तो कई कंपनियां डिस्काउंट भी ऑफर करती हैं। उदाहरण के तौर पर ऑटो और हेल्थ इश्योरेंस के प्रीमियम में अच्छे क्रेडिट स्कोर वालों को छूट मिल सकती है। कई कंपनियां हैं जो बाकायदा ऐसा कर रही हैं। कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां कार इश्योरेंस रिन्यूअल में 800 से अधिक क्रेडिट स्कोर वालों को प्रीमियम में 15% तक की छूट मिली है।
यह भी पढ़ें – QIP पर क्यों प्यार लुटा रहीं कंपनियां, कैसे बना फंड जुटाने का फेवरेट टूल?
ICICI Lombard
हेल्थ इश्योरेंस से जुड़ी कई कंपनियां अच्छे क्रेडिट स्कोर वालों को प्रीमियम में छूट देती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ICICI Lombard अपने Elevate प्लान पर ऐसे पॉलिसीधारकों को प्रीमियम में डिस्काउंट देती है, जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा है। 750-775 क्रेडिट स्कोर वालों को 1% , 775-825 वालों को 7.5% और 825 से अधिक के क्रेडिट स्कोर पर 15% की छूट मिलती है।
Reliance Insurance
इसी तरह, रिलायंस जनरल इश्योरेंस अपने Reliance Health Infinity के प्रीमियम पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर डिस्काउंट ऑफर करती है। 650-750 के क्रेडिट स्कोर पर 5% और 750 से अधिक पर 75 प्रतिशत। हाल ही में फिनटेक कंपनी CRED ने ACKO जनरल इंश्योरेंस से हाथ मिलाया था, ताकि CRED सदस्यों को अच्छा मोटर इश्योरेंस ऑप्शन मिल सके। कंपनी 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले CRED सदस्यों को प्रीमियम में छूट देती है।
नौकरी में भी भूमिका
अच्छा क्रेडिट स्कोर डिस्काउंट के साथ-साथ अच्छी नौकरी और आपके बीच की दूरी को भी कम कर सकता है। खासकर फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी कंपनियां कैंडिडेट के क्रेडिट स्कोर का बारीकी से अध्ययन करती हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फाइनेंस के मामले में उसका ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है। जानकारों का कहना है कि BFSI (Banking, Financial Services, and Insurance) सेक्टर में नौकरी के लिए क्रेडिट रिपोर्ट की समीक्षा आम बात है। अब धीरे-धीरे दूसरे सेक्टर्स भी इस पर ध्यान देने लगे हैं।
रहती है नजर
एक्सपर्ट्स क कहना है कि अब एम्प्लॉयर टेस्ट और इंटरव्यू के अलावा कैंडिडेट का क्रेडिट स्कोर भी जांचते हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पेमेंट डिफ़ॉल्ट का आदी तो नहीं ही। हालांकि, एम्प्लॉयर सीधे कैंडिडेट के क्रेडिट स्कोर या हिस्ट्री की जांच नहीं कर सकता। वह केवल बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के उद्देश्य से एप्लिकेंट की सहमति से क्रेडिट प्रोफ़ाइल प्राप्त कर सकता है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
14 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
15 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
15 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
16 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
17 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
19 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines