Why Good Credit Score is Important: अच्छा क्रेडिट स्कोर केवल लोन के लिए ही नहीं बल्कि नौकरी के लिए भी जरूरी होता जा रहा है। दरअसल, कई कंपनियां कैंडिडेट को नौकरी देने से पहले यह जानना चाहती हैं कि फाइनेंशियल देनदारियों के प्रति उसका दृष्टिकोण कैसा है? क्या वह समय पर अपना लोन चुका रहा है? खासकर वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां इसे अपनी हायरिंग प्रक्रिया का हिस्सा बना रही हैं।
क्रेड में यह प्रक्रिया
फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाला प्लेटफॉर्म क्रेड भी नौकरी पर रखने से पहले कैंडिडेट के क्रेडिट स्कोर को ध्यान में रखता है। कंपनी के फाउंडर कुणाल शाह ने पहली बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि क्रेड केवल 750 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वालों को ही जॉब देता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अच्छा क्रेडिट बिहेवियर बनाये रखना है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि क्रेड का हिस्सा बनने वाले का क्रेडिट स्कोर अच्छा हो।
समय भी देते हैं
शाह ने कहा कि देश की वित्तीय प्रगति लोगों की जिम्मेदार क्रेडिट आदतों पर निर्भर करती है। यदि वे अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो विकासशील देश से विकसित बनने की हमारी राह मुश्किल हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जहां कर्मचारियों की उम्र के कारण उनकी क्रेडिट हिस्ट्री बहुत कम है या अभी विकसित नहीं हुई है, वहां हम उन्हें 750 का न्यूनतम क्रेडिट स्कोर हासिल करने के लिए तीन महीने का समय देते हैं।
यह भी पढ़ें – Crypto Market: क्या 500 डॉलर का आंकड़ा छू सकता है Pi Coin, अभी पैसा लगाना कितना सही?
आम हो रहा चलन
एक्सपर्ट्स का कहना है कि BFSI (Banking, Financial Services, and Insurance) सेक्टर में नौकरी के लिए क्रेडिट रिपोर्ट की समीक्षा आम बात है। अब धीरे-धीरे दूसरे सेक्टर्स भी इस पर ध्यान देने लगे हैं। अब एम्प्लॉयर टेस्ट और इंटरव्यू के अलावा कैंडिडेट का क्रेडिट स्कोर भी जांचते हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पेमेंट डिफ़ॉल्ट का आदी तो नहीं ही। हालांकि, एम्प्लॉयर सीधे कैंडिडेट के क्रेडिट स्कोर या हिस्ट्री की जांच नहीं कर सकता। वह केवल बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के उद्देश्य से एप्लिकेंट की सहमति से क्रेडिट प्रोफाइल प्राप्त कर सकता है।
और भी कई फायदे
इसके अलावा भी अच्छे क्रेडिट स्कोर के कई दूसरे लाभ भी हैं. यदि आपका स्कोर 700 के ऊपर है, तो कई कंपनियां डिस्काउंट भी ऑफर करती हैं। उदाहरण के तौर पर ऑटो और हेल्थ इश्योरेंस के प्रीमियम में अच्छे क्रेडिट स्कोर वालों को छूट मिल सकती है। कई कंपनियां हैं जो बाकायदा ऐसा कर रही हैं। कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां कार इश्योरेंस रिन्यूअल में 800 से अधिक क्रेडिट स्कोर वालों को प्रीमियम में 15% तक की छूट मिली है।
क्या है क्रेडिट स्कोर?
क्रेडिट स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्टी के आधार पर तय होता है। यह 300 से लेकर 900 के बीच तक की संख्या होती है। स्कोर कैसा होगा यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, इसमें आपकी कर्ज लेने और चुकाने की आदत भी शामिल है। आमतौर पर 700 या उससे अधिक स्कोर को अच्छा माना जाता है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
14 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
15 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
15 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
16 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
17 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
19 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines