Benefits of buying a house in your wife’s name: आज के टाइम में खुद का घर होना काफी बड़ी बात मानी जाती है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि एक आम आदमी की पूरी जिंदगी पैसा कमाने और बचाने के बीच ही निकल जाती है। अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आपकी पत्नी के नाम पर घर खरीदना आपको कई सारे फायदे करवा सकता है। जानें पत्नी के नाम पर घर खरीदने के कौन-कौन से फायदे होते हैं?
सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई साड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इन्हें कई चीजों में खास छूट दी जाती है। इसके साथ-साथ महिलाओं के लिए सरकार द्वारा टैक्स स्लैब भी अलग रखा गया है। वहीं, प्रॉपर्टी खरीदने में भी महिलाओं को टैक्स में भी छूट दी गई है। अगर आप नया घर खरीद रहे हैं और उसे अपनी पत्नी के नाम पर लेते हैं तो उसमें भी छूट मिलती है।
स्टांप ड्यूटी की कम कीमत
जब कोई प्रॉपर्टी खरीदी जाती है, तो उसकी डॉक्यूमेंटेशन में भी काफी खर्चा आता है। रजिस्ट्री करवाने पर स्टांप ड्यूटी में अच्छी-खासी रकम लग जाती है लेकिन कई राज्यों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम स्टांप ड्यूटी देनी होती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को स्टांप ड्यूटी में 2 से 3 परसेंट कम कीमत चुकानी पड़ती है। हालांकि, हर राज्य में यह अलग-अलग हो सकती है।
कम इंटरेस्ट रेट पर होम लोन
अगर आप होम लोन पर घर खरीदते हैं और अपनी पत्नी के नाम पर यह होम लोन लेते हैं। तो सस्ती ब्याज दर पर होम लोन मिल सकता है। इससे न सिर्फ पत्नी आर्थिक रूप से ताकतवर बनती है बल्कि इससे आपके पैसे भी बचते हैं।
आपको बता दें कि कई बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां पुरुषों के बजाय महिलाओं को कम इंटरेस्ट रेट पर लोन देती हैं। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा बहुत सारी लोन स्कीम अहम तौर पर महिलाओं के लिए बनाई जाती हैं। इससे साफ है कि अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर घर खरीदते हैं, तो आपको इसमें फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: पिछले 5 साल में सोना और चांदी ने दिया छप्पर फाड़कर रिटर्न, निवेशकों की हो गई मौज
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
32 mins agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
6 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
15 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines