Belated ITR 2025: अगर आपने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 (असेसमेंट ईयर 2025-26) का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) 16 सितंबर तक फाइल नहीं किया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. टैक्स नियमों में ऐसी सुविधा है कि आप डेडलाइन के बाद भी ITR भर सकते हैं, हालांकि इसके साथ कुछ शर्तें और पेनाल्टी भी आती हैं.
क्या होता है Belated ITR
जब कोई टैक्सपेयर तारीख यानी सेक्शन 139(1) के तहत तय समय तक ITR फाइल नहीं करता, तो उसके बाद जो रिटर्न भरा जाता है, उसे बिलेटेड रिटर्न (Belated Return) कहा जाता है. सामान्यत: यह तारीख 31 जुलाई होती है, लेकिन इस साल ITR फॉर्म्स में देरी के कारण डेडलाइन 16 सितंबर तक बढ़ाई गई थी. यानी अब 16 सितंबर के बाद से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक फाइल किया गया रिटर्न बिलेटेड ITR माना जाएगा.
बिलेटेड रिटर्न फाइल करने की प्रोसेस लगभग वही है, जो सामान्य ITR फाइलिंग की होती है-
ये भी पढ़ें- सब्सिडी से लेकर ट्रेन टिकट तक हर जगह क्यों जरूरी है आधार कार्ड, क्या हैं फायदे
Belated ITR से मिलेगा रिफंड
बिलेटेड ITR भरने पर भी आप रिफंड क्लेम कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट ई-फाइलिंग पोर्टल पर प्री-वैलिडेट हो और आपका ITR सही तरीके से ई-वेरिफाई किया गया हो.
Belated ITR पर पेनाल्टी और ब्याज
बिलेटेड ITR बिना कीमत के नहीं आता. इसके लिए धारा 234F के तहत लेट फीस लगती है:
- अगर इनकम 5 रुपये लाख से कम है तो जुर्माना 1,000 रुपये.
- अगर इनकम 5 रुपये लाख से ज्यादा है तो जुर्माना 5,000 रुपये.
इसके अलावा बकाया टैक्स पर 234A, 234B और 234C के तहत ब्याज भी देना पड़ सकता है.
Belated ITR की लिमिट
- बिलेटेड ITR फाइल करने के बाद आप बिज़नेस लॉस या कैपिटल गेन लॉस को आगे कैरी फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे.
- हाउस प्रॉपर्टी लॉस को कैरी फॉरवर्ड करने की अनुमति है.
- पुराना टैक्स रिजीम चुनने का ऑप्सन खत्म हो जाएगा.
31 दिसंबर तक भी ITR नहीं भरा तो?
यदि आप 31 दिसंबर 2025 तक भी ITR नहीं भरते, तो आपके पास एक और ऑप्शन है- ITR-U (Updated Return). इसे आप 48 महीने यानी लगभग 4 साल तक भर सकते हैं. उदाहरण के लिए, FY 2024-25 के लिए ITR-U 31 मार्च 2030 तक भरा जा सकता है. हालांकि, ITR-U आमतौर पर उन मामलों के लिए होता है जहां अतिरिक्त टैक्स भरना पड़ता है, न कि रिफंड क्लेम करने के लिए.
अगर आपसे सितंबर की डेडलाइन मिस हो गई है, तो भी 31 दिसंबर 2025 तक Belated ITR फाइल करना बेहतर है. इससे आप टैक्स कानूनों के तहत कम्प्लायंट रहेंगे और किसी भी तरह की कानूनी परेशानी से बच पाएंगे. देर से सही, लेकिन रिटर्न भरना हमेशा न भरने से अच्छा है.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
8 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
9 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
10 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
10 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
16 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
17 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines