BOB World App: पिछले दिनों RBI की तरफ से बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपर बड़ी कार्यवाई की थी, जिसमें BOB World App पर नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी। इसी के चलते अब बड़ौदा बैंक ने 60 कर्मचारियों को सस्पेंड कर डिया है। जांच में पाया गया था कि BOB World App में ये बैंक और आरबीआई के बनाए नियम फॉलो नहीं कर रहे थे। आपको बता दें कि पिछले दिन आरबीआई की तरफ से बताया गया था कि BOB World App कुछ नियमों की अनदेखी कर रहा है। इसलिए इस ऐप पर नए ग्राहक अभी के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।
आने वाले दिनों में और दिखेगा एक्शन
अभी की बात करें तो बैंक की तरफ से सीनियर अधिकारियों पर गाज गिरी है। जिसमें 6 से 7 जोनल ऑफिसर शामिल हैं। रिपोर्ट्स हैं कि आने वाले समय में और भी कई बड़ी कार्यवाई बैंक की तरफ से देखने के लिए मिल सकती है।
शेयर मार्केट में खोया विश्वास
जैसे ही आरबीआई ने BOB World App पर रोक लगाई, वैसे ही अगले दिन से बैंक की हालत शेयर मार्केट में ठीक नहीं रही। पिछले 5 दिनों में शेयर 2 फीसदी से नीचे जा चुका है। साथ में आने वाले समय के लिए एक्सपर्ट की राय अभी निगेटिव है। यानी मतलब साफ है कि 1 महीना अभी बैंक के लिए ठीक नहीं हैं। शेयर के अलावा ग्राहक भी बड़ौदा बैंक के साथ नहीं जुड़ रहा है। 1 हफ्ते के आंकड़ों की बात करें तो नए ग्राहक जुड़ने की संख्या में 6.3 फीसदी की कमी आई है।
RBI ने रखी है बैंक के सामने ये शर्त
RBI ने बैंक के सामने कई शर्ते रखी हैं। RBI ने कहा है कि पहले बैंक अपने सभी ग्राहक के मोबाइल नंबर वैरिफाई करें, इसके बाद जो भी नियमों मे कमी हुई है, उसे पुख्ता किया जाए। सभी कुछ ठीक रहने के बाद में बैंक के BOB World App को ओपन कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
7 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
11 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
15 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
16 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
17 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
20 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
21 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
21 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
21 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines