Bank Holidays March 2023: मार्च का महीना शुरू होने वाला है। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च में उन दिनों की सूची जारी की है, जिन दिनों राष्ट्रीय या क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष पालन के दिनों में बैंक बंद रहेंगे। मार्च में एक-दो दिन नहीं कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें वीकेंड भी शामिल है।
आपको बता दें कि मार्च में होली (Holi 2023) समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों के अलावा मार्च में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुछ 6 साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। गौरतलब है कि रविवार के अलावा देश में बैंक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम करना जारी रखता है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंको में छुट्टी होती है। बैंक में छुट्टी (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करता है।
इसलिए देरी कि बिना अपने बैंक से संबंधित सभी काम इसी महीने निपटा लें. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं। ये सुविधा हमेशा की 24 घंटे चालू रहेगी।
मार्च में इस-इस दिन बैंक रहेंगे बंद
3 मार्च 2023- चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
5 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
7 मार्च 2023- धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग के अवसर पर बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, राची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च 2023- होली के दिन अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, शिमला, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
9 मार्च 2023- केवल पटना में होली के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा।
11 मार्च 2023- दूसरे शनिवार की छुट्टी
12 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
19 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
22 मार्च 2023- गुडी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 मार्च 2023- चौथे शनिवार की छुट्टी
26 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
30 मार्च 2023- राम नवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
3 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
4 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
9 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines