हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bank Strike Update: आज खुले रहेंगे पांचों सरकारी बैंक, कल से 3 दिन की हड़ताल, जल्द निपटाएं जरूरी काम

बैंकों में कल से 3 दिन की हड़ताल रहेगी, इसलिए आज रविवार को छुट्टी के दिन भी बैंक ओपन रहेंगे. ग्राहकों की सुविधा और लेन-देन करने के लिए रिजर्व बैंक ने आज बैंक खुले रखने का आदेश दिया है. आइए जानते हैं कि आज कौन-कौन से बैंक खुले रहेंगे और क्या-क्या काम होंगे?

विज्ञापन
देशभर के बैंकों में 3 दिन की हड़ताल का फैसला वापस ले लिया गया है. (Credit-AI)

देशवासियों आज 27 सितंबर दिन रविवार को छुट्टी के दिन भी बैंक खुले रहेंगे. आज देश के पांचों सरकारी बैंक, अन्य सरकारी और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि कल से बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल शुरू हो रही है. इसलिए देशवासी आज ही अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लें, क्योंकि बैंक कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है, जो कल 28 सितंबर दिन सोमवार से बुधवार 30 सितंबर तक चलेगी. इन 3 दिन में बैंकों में कोई काम नहीं होगी, इसलिए लेन-देन का काम आज ही पूरा कर लें. ग्राहकों की सुविधा के लिए रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक खुलने रखने का आदेश दिया.

ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करें लोग

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को जरूरी काम पहले निपटाने और योनो, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और कैश डिपाजिट मशीनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. बैंक आफ इंडिया (BOI) ने ग्राहकों को डिजिटल सर्विस और 24 घंटे अवेलेबल बैंकिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने को कहा है. वहीं ICICI बैंक, HDFC बैंक, AXIS बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे प्राइवेट बैंक भी आज काम कर सकते हैं. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बैंक यूनियनों से बातचीत के जरिए लंबित मुद्दे सुलझाने की अपील की है और देशवासियों से सहयोगी की अपील की है.

आज रविवार को कौन-कौन से बैंक खुले रहेंगे?

बता दें कि आज रविवार को सार्वजन‍िक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) खुले रहेंगे. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), कैनरा बैंक (Canara Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) शामिल है. ऐसे में अगर आज लोगों को चेक जमा कराने हैं, पासबुक अपडेट करानी है, कैश निकालना है या कोई अन्य काम है तो आज ही बैंक जाएं और काम निपटा लें, क्योंकि इसके बाद 3 दिन तक बैंकों में कोई काम नहीं होगा तो परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए मौके का फायदा उठाएं.

विज्ञापन

बैंकों में अगले 3 दिन क्यों ठप रहेगा कामकाज?

बता दें कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (UFBU) बैंक कर्मचाचारियों का सबसे बड़ा संगठन है. यह संगठन देश के करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. बैंक यूनियनें सप्ताह में 5 दिन काम, पेंशन सिस्टम में सुधार और परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़ी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल कर रही हैं. राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने पर भी लोगों को कैश मिल सकेगा और वे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर सेकेंगे. कैश निकालने या जमा कराने के लिए लोग ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADWM) और UPI सिस्टम भी पूरी तरह काम करते रहेंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola