देशवासियों आज 27 सितंबर दिन रविवार को छुट्टी के दिन भी बैंक खुले रहेंगे. आज देश के पांचों सरकारी बैंक, अन्य सरकारी और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि कल से बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल शुरू हो रही है. इसलिए देशवासी आज ही अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लें, क्योंकि बैंक कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है, जो कल 28 सितंबर दिन सोमवार से बुधवार 30 सितंबर तक चलेगी. इन 3 दिन में बैंकों में कोई काम नहीं होगी, इसलिए लेन-देन का काम आज ही पूरा कर लें. ग्राहकों की सुविधा के लिए रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक खुलने रखने का आदेश दिया.
ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करें लोग
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को जरूरी काम पहले निपटाने और योनो, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और कैश डिपाजिट मशीनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. बैंक आफ इंडिया (BOI) ने ग्राहकों को डिजिटल सर्विस और 24 घंटे अवेलेबल बैंकिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने को कहा है. वहीं ICICI बैंक, HDFC बैंक, AXIS बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे प्राइवेट बैंक भी आज काम कर सकते हैं. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बैंक यूनियनों से बातचीत के जरिए लंबित मुद्दे सुलझाने की अपील की है और देशवासियों से सहयोगी की अपील की है.
आज रविवार को कौन-कौन से बैंक खुले रहेंगे?
बता दें कि आज रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) खुले रहेंगे. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), कैनरा बैंक (Canara Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) शामिल है. ऐसे में अगर आज लोगों को चेक जमा कराने हैं, पासबुक अपडेट करानी है, कैश निकालना है या कोई अन्य काम है तो आज ही बैंक जाएं और काम निपटा लें, क्योंकि इसके बाद 3 दिन तक बैंकों में कोई काम नहीं होगा तो परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए मौके का फायदा उठाएं.
बैंकों में अगले 3 दिन क्यों ठप रहेगा कामकाज?
बता दें कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (UFBU) बैंक कर्मचाचारियों का सबसे बड़ा संगठन है. यह संगठन देश के करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. बैंक यूनियनें सप्ताह में 5 दिन काम, पेंशन सिस्टम में सुधार और परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़ी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल कर रही हैं. राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने पर भी लोगों को कैश मिल सकेगा और वे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर सेकेंगे. कैश निकालने या जमा कराने के लिए लोग ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADWM) और UPI सिस्टम भी पूरी तरह काम करते रहेंगे.