हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bank Open On Sunday 27 September: रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक! 3 दिनों की हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

27 सितंबर रविवार को सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिनों की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम न‍िपटा लें. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन
27 सितंबर को क्यों खुले हैं बैंक? जानिए हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला (Photo Credit- AI)

अगर आप सोच रहे हैं कि रविवार को बैंक की छुट्टी होगी और आप आराम से सोएंगे, तो जरा रुकिए. 27 सितंबर का रविवार बाकी इतवारों जैसा नहीं होने वाला है. आमतौर पर रविवार को बैंकों में सन्‍नाटा पसरा रहता है, लेकिन इस बार 27 सितंबर (रविवार) को देश के सभी सरकारी बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) पूरी तरह खुले रहेंगे और आम दिनों की तरह कामकाज करेंगे.

अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक रविवार को बैंक खोलने का यह फरमान क्यों जारी हुआ? आइए, समझते हैं इस रविवार के बैंक खुलने की असली वजह और आने वाले दिनों का पूरा बैंकिंग गणित.

रविवार को बैंक क्यों खुल रहे हैं?

दरअसल, 28 से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों (UFBU) ने 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Nationwide Bank Strike) का ऐलान किया है. अब गणित समझिए. 26 सितंबर को शनिवार है. महीने का चौथा शनिवार होने के कारण नियमित छुट्टी रहेगी. 27 सितंबर को रविवार है और साप्ताहिक छुट्टी है, जो अब वर्किंग डे बन गया है.

विज्ञापन

28 से 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार) तक 3 दिनों की लगातार बैंक हड़ताल है. हालांक‍ि 30 सितंबर को बैंकों की हाफ ईयरली क्लोजिंग का दिन भी है.

सोचिए, अगर रविवार को बैंक न खुलते, तो लगातार 5 दिनों तक देश भर में बैंक शाखाएं पूरी तरह ठप रहतीं. इसी बड़ी परेशानी से जनता को बचाने के लिए वित्त मंत्रालय और RBI के निर्देश पर 27 सितंबर को सरकारी बैंक खोलने का फैसला लिया गया.

विज्ञापन

कौन-कौन से बैंक इस रविवार को खुलेंगे?
रव‍िवार को काम करने का यह न‍ियम सार्वजन‍िक क्षेत्र के बैंकों (Public Sector Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) पर लागू होगा. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
कैनरा बैंक (Canara Bank)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
और अन्य सभी सरकारी/ग्रामीण बैंक

विज्ञापन

अगर आपको चेक जमा करना है, कैश निकालना है या ब्रांच से जुड़ा कोई बड़ा काम निपटाना है, तो रविवार का यह मौका हाथ से न जाने दें.

क्यों हो रही है 3 दिनों की बैंक हड़ताल?
यूनियनों का मुख्य संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) 5-डे बैंकिंग (सप्ताह में केवल 5 दिन काम) की मांग को लेकर अड़ा हुआ है. सरकार का कहना है कि उन्होंने परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़ी मांगों को पहले ही स्थगित करके सुलझा लिया है, लेकिन यूनियनें 5-डे बैंकिंग की मांग पर डटी हैं.

विज्ञापन

निजी बैंक जैसे HDFC, ICICI) रविवार को बंद रह सकते हैं, लेकिन सरकारी बैंकों में रविवार को कामकाज होगा. इसलिए किसी भी अनिश्चितता से बचने के लिए 27 सितंबर को ही अपना पेंडिंग बैंक वर्क निपटा लें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola