Kotak Bank समेत 3 बैंकों के Fixed Deposit में बढ़ी ब्याज दरें, जानिए कितना होगा फायदा?

Banks Fixed Deposit Rates List: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने का सोच रहे हैं? आइए पहले जान लेते हैं कि दिसंबर 2023 में किन बैंकों में एफडी की ब्याज दरें बढ़ी हैं।

Bank of India, Banks, DCB Bank, FD Rate 2024, Federal Bank, fixed deposits, Kotak Bank, Monetary Policy Committee, Reserve Bank of India, ","name":"FD Rate 2024: These four banks increased rates on fixed deposits, Know the new rate, Kotak Bank increases FD rates in December 2023, Bank of India increases FD rates in December 2023, Federal Bank increases FD rates in December 2023, Fixed Deposit,
विज्ञापन

अगर आप भी पिछले काफी समय से एफडी (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले जान लीजिए कि कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा दे रहा है। आइए जानते हैं कि बैंकों ने एफडी में कितना इंटरेस्ट रेट बढ़ा है।

विज्ञापन

Kotak Bank Fixed Deposit Interest Rates

कोटक बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज दरें बढ़ा दी है। 3 साल से 5 साल की अवधि की एफडी में ब्याज दरें बढ़ाईं हैं। 7 से 10 साल की अवधि के लिए बैंक की ओर से 2.75% से 7.25% तक का इंटरेस्ट रेट एफडी में बढ़ गया है। जबकि, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.35% से 7.80% तक का ब्याज दर तय किया गया है।

Bank of India Fixed Deposit Interest Rates

बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ या उससे ज्यादा और 10 करोड़ से कम की एफडी में इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। 46 दिनों से 90 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.25% ब्याज दर है। वहीं, 91 दिन से 179 दिनों की एफडी के लिए 6.00%, 180 से 210 दिन की एफडी पर 6.25%, 211 दिन और 1 साल से कम की एफडी पर 6.50% ब्याज दर है। जबकि, 1 साल की एफडी के लिए 7.25 प्रतिशत ब्याज रेट है।

विज्ञापन

Federal Bank Fixed Deposit Interest Rates

फेडरल बैंक ने भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट में इंटरेस्ट रेट की बढ़ोतरी कर दी है। 500 दिनों की एफडी पर 7.50 प्रतिशत ब्याज दर है। जबकि, सीनियर सिटीजन के लिए 8.15 प्रतिशत तक ब्याज दर है। 21 महीने और 3 साल से कम समय की एफडी पर 7.80% ब्याज दर है।

वीडियो के जरिए जानिए कि अगर आप शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट के लिए कौन सी इनवेस्टमेंट सबसे सही रहेगी?

विज्ञापन

DCB Bank Fixed Deposit Interest Rates

2 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सीनियर सिटीजन को 8.60 प्रतिशत तक ब्याज दर का फायदा मिलेगा। जबकि, जनरल ग्राहकों के लिए एफडी पर ब्याज दर 8 प्रतिशत है। 7 दिन से 10 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 4.25% से 8.60% ब्याज दर का फायदा मिलेगा और जनरल ग्राहकों के लिए 3.75% से 8% तक एफडी रेट तय किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ