हम और आप बैंक में बचत खाता (Savings Account) इसलिए खुलवाते हैं ताकि हमारी गाढ़ी कमाई सुरक्षित रहे और उस पर थोड़ा ब्याज मिल जाए. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आपके खाते में पैसे ही न हों, तब भी बैंक आपसे पैसे वसूल ले? जी हां, यह कोई मजाक नहीं बल्कि कड़वी सच्चाई है. सरकार ने संसद में राज्यसभा को जानकारी दी है कि पिछले वित्त वर्ष (FY 2025-26) में बैंकों ने मिनिमम बैलेंस न रखने वाले खाताधारकों से 7000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का जुर्माना वसूल लिया है.
सरकारी बनाम प्राइवेट: किसने की सबसे ज्यादा वसूली?
संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आरबीआई (RBI) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि सेविंग्स और करेंट अकाउंट में तय मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंकों ने जमकर पेनल्टी लगाई है. निजी क्षेत्र के 19 बैंकों ने कुल 4948.71 करोड़ रुपये वसूले. वहीं पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और 2137.92 करोड़ रुपये की वसूली की.
वसूली में नंबर-1 रहा HDFC Bank!
अगर बात करें कि ग्राहकों से पैसे ऐंठने में कौन-सा बैंक सबसे आगे रहा, तो प्राइवेट सेक्टर का HDFC Bank पहले नंबर पर है. अकेले HDFC Bank ने अपने खाताधारकों से 1798.14 करोड़ रुपये वसूल लिए. दूसरे नंबर पर Axis Bank रहा, जिसने 1081.33 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई.
चौंकाने वाली बात यह है कि प्राइवेट बैंकों द्वारा वसूली गई कुल रकम का 58% हिस्सा (2879.47 करोड़ रुपये) सिर्फ इन दो बैंकों की जेब में गया है. अगर आपके पास प्रधानमंत्री जनधन खाता (Jan Dhan Account) है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. जनधन खातों पर मिनिमम बैलेंस न रखने पर कोई चार्ज नहीं वसूला गया है.
सरकारी बैंकों की सेहत में सुधार
संसद में वित्त राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि देश के सरकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति अब काफी मजबूत हो रही है. उनके फंसे हुए कर्ज (Gross NPA) कई दशकों के निचले स्तर पर आ गए हैं और बैंक अब खुलकर लोन बांट रहे हैं. इससे बैंकों का मुनाफा तो बढ़ ही रहा है, साथ ही देश के औद्योगिक विकास को भी रफ्तार मिल रही है.
पेनल्टी से कैसे बचें?
अपने बैंक के नियमों के अनुसार खाते में न्यूनतम राशि जरूर बनाए रखें. अगर आप खाते में पैसा मेंटेन नहीं रख पाते, तो अपने खाते को BSBD Account (Basic Savings Bank Deposit Account) या जनधन खाते में बदलवाएं, जहां जीरो बैलेंस की सुविधा मिलती है. इसके अलावा समय-समय पर अपना बैंक स्टेटमेंट जरूर चेक करते रहें ताकि आपको पता रहे कि बैंक आपसे कौन-कौन से चार्ज काट रहा है.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines