Banks Open on Tuesday? मंगलवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

जिन सरकारी बैंकों पर असर पड़ने की संभावना है, उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और दूसरे सरकारी बैंक शामिल हैं. HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा.

BANK STRIKE.jpg

मंगलवार को स्‍ट्राइक के कारण सरकारी बैंकों की सेवाएं प्रभाव‍ित रहेंगी

Banks Open or Closed on Tuesday? : अगर आप मंगलवार को बैंक के काम से जाने वाले हैं तो पहले यह कंफर्म कर लें क‍ि आपके बैंक का ब्रांच ओपन है या बंद है. क्‍योंक‍ि मंगलवार को देश भर के सरकारी बैंकों में स्‍ट्राइक के कारण बैंकिंग कामकाज बाधित होने की संभावना है. दरअसल बैंक यूनियन की ये मांग है क‍ि उनका वर्क‍िंग डेज सप्‍ताह में 5 द‍िन होना चाह‍िए. यानी बैंकों में शन‍िवार और रवि‍वार की छुट्टी होनी चाह‍िए. अभी स‍िर्फ दूसरे और चौथे शन‍िवार को बैंकों में छुट्टी रहती है.

विज्ञापन

यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने बुलाई है. यह नौ यूनियनों का एक समूह है जो बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बैंक पहले से ही बंद होने के कारण, 27 जनवरी को हड़ताल से लगातार तीन दिनों तक ब्रांच स्तर की सेवाएं बाधित होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

किन बैंकों पर असर पड़ेगा?

जिन सरकारी बैंकों पर असर पड़ने की संभावना है, उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और दूसरे सरकारी बैंक शामिल हैं. HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा.

यूनियनों ने बताया कि लंबी बातचीत के बाद भी कोई अच्छा नतीजा नहीं निकला. यूनियन ने मंगलवार को बैंक हड़ताल करने का फैसला किया है. UFBU ने कहा क‍ि विस्तृत चर्चाओं के बावजूद, आखिरकार सुलह की कार्यवाही से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला. UFBU ने जनवरी में पहले कहा था क‍ि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हमारी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है.

विज्ञापन

अगर किसी स्थानीय स्तर पर छोटी-मोटी विरोध गतिविधि होती भी है, तो भी ATM, UPI और नेट बैंकिंग जैसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आप कल बेझिझक जा सकते हैं. किसी भी अफवाह से बचने के लिए अपने बैंक की शाखा या उनकी आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ