Bank Strike in December: भले ही ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए हमारे कई काम आसानी से हो जाते हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसे बैंक संबंधित काम होते हैं जिनके लिए हमें अपने ब्रांच जाना ही पड़ जाता है। कई बार वो काम इतना ज्यादा जरूरी हो जाता है कि बैंक बंद होने पर ग्राहकों को समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। आगामी दिनों में बैंक किसी खास अवसर या छुट्टियों के कारण बंद नहीं होने वाला है बल्कि बैंकिंग कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की तैयारी में है।
कब होगी बैंक की हड़ताल?
दिसंबर महीने में बैंकिंग संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। दरअसल, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) की ओर से दिसंबर में 6 दिनों तक हड़ताल की घोषणा की गई है। ऐसे में बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और ग्राहकों के लिए बैंकिंग संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bank Account में जीरो बैलेंस होने पर नहीं लगेगा जुर्माना! क्या कहता है RBI का नियम?
कब से कब तक हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी?
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक बैंक के कर्मचारी 4 दिसंबर से 11 दिसंबर 2023 तक हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में पूरे देश के सरकारी और निजी बैंक प्रभावित हो सकते हैं। AIBEA ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक दिसंबर में 6 दिनों की हड़ताल का प्लान है. आइए जानते हैं है।
किस तारीख को किस बैंक में हड़ताल?
- 4 दिसंबर 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और पंजाब एंड सिंध बैंक में हड़ताल होगी।
- 5 दिसंबर 2023: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में हड़ताल होगी।
- 6 दिसंबर 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) और केनरा बैंक (Canara Bank) में हड़ताल होगी।
- 7 दिसंबर 2023: यूको बैंक (UCO Bank) और इंडियन बैंक (Indian Bank) में हड़ताल होगी।
- 8 दिसंबर 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) में हड़ताल है.
- 11 दिसंबर 2023: इन सभी बैंकों के अलावा प्राइवेट बैंक भी हड़ताल में शामिल होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- Fixed Deposit पर 5 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं 9% से ज्यादा ब्याज दरें, देखें लिस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि 4 दिसंबर से 11 दिसंबर, हड़ताल के बीच शनिवार और रविवार भी पड़ रहा है। साप्ताहिक अवकाश के कारण 9 दिसंबर और 10 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे।
क्या है हड़ताल का कारण?
अवार्ड स्टाफ’ की पर्याप्त भर्ती सुनिश्चित करने से लेकर बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग को रोकने जैसी मांगों को पूरा करवाने के लिए बैंक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जाएगी। दिसंबर में होने वाली हड़ताल से पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती है। इस दौरान बैंक के कई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं और फिर ग्राहकों को कई बैंकिंग सेवाओं के लिए समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
गौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
28 mins ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
1 hr agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
2 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
4 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
5 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
6 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
14 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
17 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
18 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines