Credit vs Debit Card: देश में इस समय डिजिटली पेंमेंट करने की संख्या में इजाफा हुआ है। सरकार और आरबीआई की तरफ से भी कई नई योजनाएं देश में देखी गईं हैं। पिछले कुछ महीनों पहले बैंक ने क्रेडिट कार्ड से भी UPI करने की सुविधा दी थी। जिसके अब आंकड़े सामने आना शुरू कर चुके हैं। जिससे पता लग रहा है कि इस योजना को ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया है। चलिए उन आंकड़ों के जरिए आपको क्रेडिट कार्ड के भविष्य के बारे में बताते हैं।
नए साल पर बैंक दे सकते हैं खुशखबरी
आने वाले नए साल पर क्रेडिट कार्ड के बढ़ते यूज के बाद कंपनियां ग्राहकों को एक खुशखबरी दे सकते हैं। दरअसल कुछ बैंक सलाना चार्ज में कमी के जरिए राहत देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इसके बारे में बैंकों की तरफ से अभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
आंकड़े दे रहे हैं गवाही
सितंबर 2023 के महीने तक UPI के यूज में 43 फीसदी की ग्रोथ हुई है। इसकी तुलना पिछले साल सितंबर 2022 से की गई है। वहीं जब से क्रेडिट कार्ड से UPI का मजूंरी मिली है, तभी से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 15 फीसदी ज्यादा हुआ है। साथ में अगर मार्केट के आंकड़े देखें तो बिग बाजार के साथ दूसरे रिटेल स्टोर ने जानकारी दी है कि लोग अब डेबिट या सिंपल UPI से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का यूज कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Fact Check: आने वाला है 1000 का नोट वापस?, जानें क्या है सच्चाई
आखिर क्यों लुभा रहा है क्रेडिट कार्ड का UPI
UPI के मामले में क्रेडिट कार्ड यूजर को ज्यादा ऑफर देता है। सिंपर UPI या फिर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर इतने ऑफर्स नहीं मिल पाते हैं। वहीं इसके साथ सारा खेल अंक बनाने का होता है। जिसे बाद में शॉपिंग के समय रिडीम किया जा सकता है। साथ में कंपनी भी क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए अलग-अलग ऑफर्स निकालती रहती है। हालांकि पिछले कुछ समय में इस तरह के ऑफर में कमी देखी जा रही है।
हालांकि कुछ सावधानियों का रखें ध्यान
डिजिटल के लेन-देनों में इजाफा होने से साइबर क्राइम में भी बढ़ोतरी हुई है। इसलिए सावधानी पूर्वक ही इन कार्ड का इस्तेमाल करें। जैसे कार्ड की डिटेल्स के साथ सीवीवी, ओटीपी के बारे में जानकारी ना दें। अगर फिर भी साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं तो Cyber Crime Portal पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
6 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
14 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
15 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
16 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
23 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines