---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Bank Open Or Closed Today: आज शन‍िवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद; जानें

Is Bank Open Today On Saturday: अगर आपको भी आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले यह अपडेट आपको जरूर पढ़ लेना चाह‍िए क‍ि आज बैंक बंद हैं या खुले हैं.

---विज्ञापन---

Bank Open Or Closed Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक आज 7 मार्च को खुले रहेंगे. दरअसल, लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं क‍ि शन‍िवार और रव‍िवार को बैंक बंद रहते हैं, लेक‍िन आपको बता दें क‍ि बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में आधिकारिक अवकाश (Holiday) होता है. वहीं पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को बैंक पूरी तरह से खुले रहते हैं और सामान्य कामकाज होता है.

क्‍योंक‍ि आज महीने का पहला शनिवार है, इसलिए आपके क्षेत्र के सभी बैंक अपनी निर्धारित समय सीमा के अनुसार काम करेंगे.

---विज्ञापन---

मार्च 2026 में शनिवार की छुट्टियों की लिस्ट

अपनी प्लानिंग के लिए इन तारीखों को नोट कर लें:

7 मार्च (आज): बैंक खुले हैं (पहला शनिवार)
14 मार्च: बैंक बंद रहेंगे (दूसरा शनिवार)
21 मार्च: बैंक खुले रहेंगे (तीसरा शनिवार)
28 मार्च: बैंक बंद रहेंगे (चौथा शनिवार)
29 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

---विज्ञापन---

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे ये काम
अगर किसी कारणवश आप बैंक नहीं जा पाते हैं या भविष्य में छुट्टी के दिन काम पड़ता है, तो इन डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं:

Net Banking/Mobile Banking: फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) के लिए 24×7 उपलब्ध.
ATM: कैश निकालने और जमा करने के लिए हमेशा खुला.
UPI: चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक भुगतान के लिए सबसे आसान.

---विज्ञापन---

समय का रखें ध्यान
क्‍योंक‍ि आज शनिवार है, कई शाखाओं में भीड़ ज्यादा हो सकती है या कुछ बैंक आधे दिन (Half-Day) के हिसाब से काम निपटाते हैं. बेहतर होगा कि आप दोपहर 2 बजे से पहले अपना बैंक का काम निपटा लें.

First published on: Mar 07, 2026 08:29 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola