Bank Open or Closed Today: आज बैंक खुला है या बंद? घर से न‍िकलने से पहले जान लें

Bank Holiday: अगर आज आप बैंक के काम से न‍िकलने वाले हैं तो आपको सबसे पहले बैंकों के हॉलि‍डे कैलेंडर को चेक कर लेना चाह‍िए. आज बैंक बंद हैं या खुले हैं, यह जरूर चेक कर लें.

Bank holiday (12)

बैंकों में आज छुट्टी रहेगी

चेक, बैंक ड्राफ्ट या क‍िसी और काम से अगर आप आज बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो रुक‍िए. क्‍योंक‍ि आज शनिवार 10 जनवरी 2026 को देश भर के सभी बैंक बंद हैं. आरबीआई (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है. क्‍योंक‍ि आज महीने का दूसरा शनिवार (Second Saturday) है, इसलिए बैंक की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. आइये आपको बताते हैं क‍ि जनवरी 2026 में बचे हुए 20 द‍िनों में कब-कब छुट्टियां रहने वाली हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2026 में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर

  • 10 जनवरी(शनिवार): दूसरा शनिवार है, इसल‍िए पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
  • 11 जनवरी (रविवार): हर रव‍िवार के द‍िन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होता है. इसल‍िए पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
  • 12 जनवरी (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) में बैंक बंद हैं.
  • 13 जनवरी (मंगलवार): लोहड़ी त्‍योहार के कारण पंजाब, हरियाणा और अन्य कई राज्‍यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू के अवसर पर गुजरात, असम, ओडिशा और अन्य राज्‍यों में बैंक बंद हैं.
  • 15 जनवरी (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण त्‍योहार होने के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 जनवरी (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस/कनुमा के अवसर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में बैंक बंद हैं.
  • 17 जनवरी (शनिवार): उझावर थिरुनल के मौके पर स‍िर्फ तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश पर पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
  • 23 जनवरी (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 जनवरी (शनिवार): चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
  • 25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस (Republic Day)के मौके पर पूरे भारत में (राष्ट्रीय अवकाश) बैंक बंद हैं.

भले ही बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI (Google Pay, PhonePe आदि) सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी. पैसे निकालने के लिए एटीएम सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी, आप एटीएम से पैसे न‍िकाल सकते हैं. बैंक बंद होने के कारण चेक क्लीयरेंस और डिमांड ड्राफ्ट जैसे कामों में देरी हो सकती है.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ