हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bank Holiday: आज शन‍िवार को बैंक बंद या खुले? देखें RBI हॉलीडे ल‍िस्‍ट

Is Today Bank Holiday: आज शन‍िवार 6 द‍िसंबर को बैंक खुले हैं बंद हैं, इस पर बैंक के कस्‍टमर्स कंफ्यूज हैं. आरबीआई के न‍ियमों और हॉलीडे के अनुसार बैंक दूसरे और चौथे शन‍िवार को बंद रहते हैं. जान‍िये कल आपके बैंक का ब्रांच बंद है या खुला?

विज्ञापन
बैंकों में दूसरे और चौथे शन‍िवार को छुट्टी रहती है.

Saturday Bank Open or Closed: आज 6 दिसंबर को महीने का पहला शनिवार है. ज्‍यादातर लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन हैं कि शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या नहीं. किसी भी महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. RBI के नियमों के मुताबिक, दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं. बाकी सभी शनिवार, यानी पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.

इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

RBI की हॉलीडे ल‍िस्‍ट के अनुसार दिसंबर 2025 में बैंक कब कब बंद रहेंगे यहां देखें :

7 दिसंबर – रविवार
12 दिसंबर (शुक्रवार)
मेघालय में बैंक गारो समुदाय के एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी पा तोगन नेंगमिनजा संगमा के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे.
13 दिसंबर – दूसरा शनिवार
14 दिसंबर – रविवार
18 दिसंबर (गुरुवार)
मेघालय में बैंक खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर बंद रहेंगे.
19 दिसंबर (शुक्रवार)
गोवा लिबरेशन डे पर गोवा में बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी.
20 दिसंबर – शनिवार
सिक्किम में लोसूंग/नामसुंग त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
21 दिसंबर – रविवार
22 दिसंबर – सोमवार
सिक्किम में लोसूंग/नामसुंग त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
24 दिसंबर (बुधवार)
नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी.
25 दिसंबर (गुरुवार)
पूरे भारत में क्रिसमस के लिए बैंक बंद रहेंगे.
26 दिसंबर (शुक्रवार)
इन तीन नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में क्रिसमस के बाद भी बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे.
27 दिसंबर – चौथा शनिवार
28 दिसंबर – रविवार
30 दिसंबर (मंगलवार)
मेघालय में फ्रीडम फाइटर यू क्यांग नांगबाह की डेथ एनिवर्सरी पर बैंक बंद रहेंगे.
31 दिसंबर (बुधवार)
न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा फेस्टिवल की वजह से मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola