हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bank Open or Close Today: आज विश्‍वकर्मा पूजा, बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Open or Close Today 17 September: क्या 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा पर बैंक खुले हैं? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अपने शहर में बैंकों की स्थिति और सितंबर महीने की बची हुई छुट्टियों की पूरी ल‍िस्‍ट.

विज्ञापन
आज व‍िश्‍वकर्मा पूजा के अवसर पर बैंकों में छुट्टी नहीं है.

अगर आज आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं और मन में असमंजस है कि विश्‍वकर्मा पूजा के कारण बैंक खुले हैं या नहीं, तो यह खबर आपके लिए ही है. त्योहारों के इस मौसम में अक्सर कई राज्यों में सरकारी छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के सीधे जानते हैं कि आज यानी 17 सितंबर को आपके शहर में बैंक का शटर उठा मिलेगा या नहीं.

आज 17 सितंबर को बैंक बंद हैं या खुले?

आज देश भर में सभी बैंक सामान्य रूप से खुले हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 17 सितंबर को विश्‍वकर्मा पूजा या विश्‍वकर्मा दिवस के अवसर पर देश के किसी भी राज्य में बैंकों के लिए कोई विशेष अवकाश घोषित नहीं किया गया है.

चाहे आप दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र या गुजरात में हों, आज सभी सरकारी जैसे क‍ि SBI, PNB, BoB) और प्राइवेट जैसे क‍ि HDFC, ICICI, Axis बैंक शाखाओं में काम-काज सामान्य दिनों की तरह चालू रहेगा.

विज्ञापन

सितंबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
अगर आप इस महीने बैंक के अन्य कामों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सितंबर की बची हुई छुट्टियों की यह सूची देख लें:

18 सितंबर (शुक्रवार): यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे (केवल शिलांग में बैंक बंद रहेंगे).

विज्ञापन

20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बंद).

21 सितंबर (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / रामदेव जयंती (गुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और गंगटोक में स्थानीय छुट्टी).

विज्ञापन

22 सितंबर (मंगलवार): करमा पूजा (रांची और गंगटोक में अवकाश).

23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जयंती (जम्मू और श्रीनगर में छुट्टी).

विज्ञापन

25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा (केवल गंगटोक में बैंक बंद).

26 सितंबर (चौथा शनिवार): नियम के अनुसार देश भर में बंद.

विज्ञापन

27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बंद).

अगर आपको आज केवल पैसे निकालने या जमा करने हैं, तो आप बिना बैंक जाए Net Banking, Mobile Apps या नजदीकी ATM का उपयोग कर सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola