Bank Open Or Close: किसी भी दिन बैंक जाने से पहले, आपको अपने शहर में बैंक की छुट्टियों के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए और उसके बाद ही अपनी विजिट प्लान करनी चाहिए. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पहले से ही बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किन शहरों में किन दिनों और किन कारणों से बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, बैंक जाने से पहले, अपने शहर की बैंक छुट्टियों को जरूर चेक कर लें. RBI की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार देश के सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. वहीं पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को ओपन रहते हैं. आज तीसरा शनिवार है, लेकिन RBI ने एक शहर में बैंक की छुट्टी घोषित की है. आइए जानते हैं कि आज बैंक कहां और क्यों बंद रहेंगे?
यह भी पढ़ें: ATM से निकाल पाएंगे अब PF का पैसा, जानें कब से शुरू होगी सुविधा
20 दिसंबर को कहां है बैंक हॉलिडे
आज यानी शनिवार 20 दिसंबर को सिर्फ एक शहर में बैंक बंद रहेंगे. यह शहर गंगटोक है. यहां RBI ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है. इसलिए, अगर आप गंगटोक में रहते हैं, तो आज बैंक से जुड़ा कोई काम प्लान न करें. आज RBI ने सिर्फ गंगटोक शहर में बैंकों के लिए छुट्टी घोषित की है. यह छुट्टी लोसुंग/नामसुंग त्योहार की वजह से है, जो सिक्किम का एक जरूरी त्योहार है. यह त्योहार फसल की कटाई खत्म होने और नए साल की शुरुआत का प्रतीक है. गंगटोक को छोड़कर, पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.
यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: भारतीय रेलवे ने शुरू की तैयारी, कर्मचारियों को जल्द मिलेगी अच्छी खबर
आप इस बात जरूर ध्यान दें कि बैंक हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. हालांकि अगर क्षेत्रीय स्तर पर कोई त्योहार है तो सिर्फ उस क्षेत्र के बैंक में छुट्टी हो सकती है. आज तीसरा शनिवार है और गंगटोक को छोड़कर बाकी हर जगह बैंक खुले रहेंगे. इसलिए, आज दिल्ली और मुंबई समेत पूरे देश में बैंक खुले हैं.
संबंधित खबरें
'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
22 mins agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
1 hr agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
2 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
3 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
3 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
5 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines