बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान दें, आज रात नहीं मिलेगी RTGS सर्विस
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप RTGS करने जा रहे हैं तो जल्द ही इसे निपटा लें।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
BOB RTGS Time: अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल आज रात 10 बजे से बैंक के ग्राहकों को RTGS की सर्विस नहीं मिलेगी। 19 नवंबर की सुबह 4 बजे के बाद इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसलिए अगर आप कोई भुगतान करना चाहते हैं तो रात 10 बजे से पहले ही निपटा लें। वजह की बात करें तो बैंक सिस्टम का मेंटेनेंस इस समय करेगा। हालांकि और बाकी सर्विस का इस्तेमाल आप कर सकेंगे। बैंक ने ट्विट करके इस बारे में जानकारी दी है।
— Bank of Baroda (@bankofbaroda) November 17, 2023
आपको बता दें कि बैंक के लाखों ग्राहक इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। साथ में ज्यादातर लोग रात के समय में पैसे का ट्रांसफर करते हैं, जिससे सर्वर में कोई समस्या नहीं आए। जबसे RBI ने बैंक के ऐप पर रोक लगाई है, तभी से बैंक अपनी सर्विस का खास ध्यान रख रहा है। बैंक की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि कोई भी समस्या ग्राहक के साथ-साथ RBI के सामने ना आए। क्योंकि देश का रिजर्व बैंक इस समय कई बड़े बैंकों पर जुर्माना लगा चुका है।
RTGS की बात करें तो इसकी पूरा नाम Real Time Gross Settlement होता है। इसमें 2 लाख से ऊपर के भुगतान को किया जाता है। वहीं अधिकतम की बात करें तो वो हर बैंक ने अपनी अलग लिमिट 1 दिन के लिए बनाई हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 लाख रुपए तक का पेमेंट RTGS के जरिए किया जा सकता है। ये हफ्ते के 7 दिन के साथ 24 घंटे काम करता है। इसकी खास बात ये है कि पेमेंट का रिकॉर्ड सीथे RBI की बुक में रिकॉर्ड होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: