Bank New Rules in February 2025: फरवरी महीने की पहली तारीख खास रहने वाली है क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2025 को पेश किया जाएगा। इसके अलावा हर महीने की तरह इस महीने भी कुछ नियम आएंगे, बदलाव भी होंगे। इनमें बैंकिंग बदलाव भी शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से बैंकिंग सिस्टम के बड़े बदलाव किए जाएंगे। ऐसे में कुछ खाताधारकों को नई व्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा।
दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और केनरा बैंक (Canara Bank) जैसे प्रमुख बैंक में बैंकिंग सर्विस बदलेगी। नए नियमों का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को अधिक बढ़ावा देना साथ ही बैंकिंग फ्रॉड से बचाव करना है। आइए जानते हैं 1 फरवरी से कौन से 5 बैंकिंग नियम बदलेंगे?
ATM से नकदी निकालने के शुल्क में बदलाव
1 फरवरी 2025 से ATM से नकदी निकालने के शुल्क में बदलाव हो सकता है, जिसमें बढ़ोतरी हो सकती है। नियम के अनुसार हर महीने सिर्फ 3 बार फ्री में एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं। हालांकि, इसके बाद प्रत्येक लेनदेन के लिए 25 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले 20 रुपये शुल्क लिया जाता था। बता दें कि अपने बैंक के एटीएम के अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालेंगे तो इसके लिए 30 रुपये फीस चुकानी होगी। नियम के अनुसार 1 दिन में ज्यादा से ज्यादा 50 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं।
ब्याज दर में बदलाव
भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों द्वारा बचत खातों पर अधिक ब्याज का फायदा दिया जा सकता है। 1 फरवरी से सेविंग अकाउंट का इंटरेस्ट रेट 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया जाएगा। सेविंग अकाउंट पर 0.5 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा।
मिनिमम बैलेंस में बदलाव
1 फरवरी से मिनिमम बैलेंस में बदलाव किया जाएगा। ऐसे में खाताधारकों को सेविंग अकाउंट में न्यूनतम राशि अधिक रखनी होगी। पहले जहां भारतीय स्टेट बैंक में खाताधारकों के लिए कम से कम 3000 रुपये रखना जरूरी था। वहीं, अब मिनिमम बैलेंस को 5000 रुपये तक कर दिया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों ने खाते में मिनिमम बैलेंस को 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया जाएगा। वहीं, केनरा बैंक की ओर से मिनिमम बैलेंस सीमा को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाएगा। अगर मिनिमम बैलेंस तक पैसे नहीं रखे तो खाताधारकों को जुर्माना भरना पड़ सकता है।
एटीएम लेनदेन सीमा
1 फरवरी 2025 से बैंकिंग नियम में एक बदलाव ये रहेगा कि कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के लिए एटीएम से जुड़े नियम बदले जाएंगे। दरअसल, ग्राहकों के लिए सामान्य सुविधाओं समेत फीस बदलाव किए जाएंगे। बैंक की ओर से अलग-अलग तरह की बैंकिंग सर्विस के लिए फीस तय की जाएगी।
डिजिटल बैंकिंग सर्विस
1 फरवरी से डिजिटल बैंकिंग सर्विस में भी बदलाव होगा। ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग से जुड़ी सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। नई सर्विस जोड़ी जा सकती हैं जिससे अधिक सुरक्षित और तेजी के साथ लेनदेन किया जा सकता है। यूजर्स को डिजिटल रूप से पेमेंट करने पर अधिक कैशबैक का फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: फरवरी में कब-कब बैंक रहेंगे बंद? देखें बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
1 hr agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
2 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
5 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
6 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
8 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
9 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines