Bank लॉकर का करना चाहते हैं उपयोग; जान लें ये जरूरी बातें
बैंक लॉकर में अपनी किसी भी कीमती चीज को रखने से पहले इससे जुड़ें कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। आज हम आपको इनके बारे में बताएंगे।
Edited By Ankita Pandey

Bank Locker Rules
Edited By Ankita Pandey

Bank Locker Rules
Bank Locker Rules : बैंक लॉकर का विकल्प लगभग हर बैंक में होता है। ऐसे में कस्टमर्स अपनी कीमती चीजों को लॉकर में रखना पसंद करते हैं । मगर क्या आप जानते हैं कि सब कुछ लॉकर में नहीं रखा जा सकता है। किसी भी बैंक लॉकर में कुछ भी रखने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और केनरा बैंक अपने कस्टमर्स को आकार के हिसाब से अलग-अलग लॉकर देते हैं। इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से लॉकर चुन सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप लॉकर में क्या रख सकते हैं और कौन सी चीजें इसमें नहीं रखनी चाहिए।
बता दें कि कुछ बैंक लॉकर को एक्सेस करने के लिए आपको बैंक बचत या चालू खाता खोल होता है। इसके अलावा आपको वेरिफिकेशन के लिए पर्सनल आईडी, एड्रेस प्रूफ और हाल ही की तस्वीर भी देनी होगी।
इसके अलावा आपको बैंक के साथ एक एग्रीमेंट करना होगा और इस पर सिग्नेचर करके बैंक की सभी शर्तों को मानना होगा। इसके अलावा बैंक आपसे एक रिफंडेबल अमाउंट भी मांगते हैं, जिसे लॉकर बंद करने के बाद वापस कर दिया जाता है। बता दें कि आपको बैंक लॉकर के लिए एक अमाउंट भी देना होता है, जो बैंक अपने नियमों के हिसाब से तय करता है।
अगर आप इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं कि आप अपने लॉकर में क्या रख सकते हैं? तो हम आपकी मदद करेंगे । अगर आप अपने गहनों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो लॉकर में सोने, चांदी, हीरे और दूसरे कीमती मेटल से बने आभूषण रख सकते हैं।
इसके अलावा आप किसी कानूनी डॉक्यूमेंट, अडॉप्शन के कागजात, पावर ऑफ अटॉर्नी के डॉक्यूमेंट, वसीयत और प्रॉपर्टी के पेपर भी लॉकर में रखें जा सकते हैं। अगर आपने म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, शेयर सर्टिफिकेट, टैक्स और बीमा पॉलिसी आदि लिया है तो भी आप इसके डॉक्यूमेंट्स और रिकॉर्ड को लॉकर में रख सकते हैं।

Bank Locker
आप अपने बैंक लॉकर में हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स या किसी दूसरे तरह की तस्करी करने वाली चीज नहीं रख सकते हैं। इसके अलावा लॉकर में फूड आइटम्स और कुछ समय में खराब होने वाली चीजों को रखने पर भी पाबंदी है। बैंक के अनुसार अपने लॉकर में आप रेडियोएक्टिव और खतरनाक चीजें भी नहीं रख सकते हैं, जो किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही बैंक लॉकर में पैसे रखने से भी मना करते हैं, क्योंकि इसे सुरक्षित और इंश्योरेंस के लायक नहीं समझा जाता है।
आप केवल वैलिड कारणों के हिसाब से ही अपने गहने या डाक्यूमेंट को रख सकते हैं। इसके अलावा ये बैंक आपको लॉकर में कैश या किसी तरह की करेंसी रखने का ऑप्शन नहीं देता है। इसके अलावा आप इस बैंक के लॉकर में हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स या किसी भी ऐसी चीज को स्टोर नहीं कर सकते हैं, जो प्रतिबंधित हैं। कोई भी खराब होने वाली चीज या रेडियोएक्टिव एलिमेंट को इसमें स्टोर करना मना है। SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और केनरा बैंक के लॉकर में इन चीजों को स्टोर करना मना है। उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके काम आएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: