अगर आप इस हफ्ते बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं और 3 दिनों की हड़ताल की खबरों को लेकर परेशान थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. 28 सितंबर से होने वाली 3 दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) को टाल दिया गया है. 27 सितंबर 2026 की देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई एक अहम बैठक में बनी सहमति के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है.
इसका मतलब यह है कि इस हफ्ते बैंकों में काम-काज सामान्य रूप से चलेगा और हड़ताल के कारण लगने वाला ब्रेक अब नहीं लगेगा. आइए, जानते हैं कि अब इस नए अपडेट के बाद इस हफ्ते यानी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच बैंकों में कितने दिनों की छुट्टियां रहेंगी और कब-कब बैंक खुलेंगे.
इस हफ्ते बैंकों की छुट्टियों का पूरा हिसाब:
हड़ताल टलने के बाद अब इस हफ्ते बैंकों में केवल 1 दिन 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 28 से 30 सितंबर यानी सोमवार से बुधवार तक सारे बैंक खुले रहेंगे. पहले इन तीन दिनों में हड़ताल का अंदेशा था, लेकिन अब सरकारी जैसे कि SBI, PNB, Canara Bank आदि और प्राइवेट HDFC, ICICI, Axis Bank आदि सभी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
1 अक्टूबर (गुरुवार): सभी बैंक खुलेंगे और सामान्य रूप से काम-काज होगा.
2 अक्टूबर (शुक्रवार – महात्मा गांधी जयंती): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
3 अक्टूबर (शनिवार): बैंक खुले रहेंगे. यह महीने का पहला शनिवार है, इसलिए इस दिन सभी बैंकों में कामकाज होगा.
4 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे.
रात की मीटिंग में हड़ताल क्यों टली?
27 सितंबर की रात 9:30 बजे IBA और UFBU के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में मुख्य रूप से इन मांगों पर सहमति बनी है:
- 5-Day Banking : सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई जाएगी, जो जल्द हल निकालेगी.
- PLI स्कीम संशोधन: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम में जरूरी सुधारों के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसके बाद बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया.
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी
अगर आपको 2 अक्टूबर या रविवार के दिन कोई जरूरी पैसों का लेनदेन करना है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि Google Pay, PhonePe, Paytm और बैंक ऐप्स से फंड ट्रांसफर बिना रुकावट होता रहेगा. एटीएम सेवाएं भी 24 घंटे चालू रहेंगी और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं छुट्टियों के दिन भी काम करती रहेंगी.
हड़ताल टलने से ग्राहकों को बहुत बड़ी राहत मिली है. इस हफ्ते सिर्फ 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को बैंक बंद रहेंगे. बाकी दिनों में आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर चेक क्लियर करने, लोन, ड्राफ्ट या पासबुक का काम आसानी से निपटा सकते हैं.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
11 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
14 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
15 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
16 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
20 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
21 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines