Bank Holidays This Week: टली हड़ताल, जानिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays This Week 28 Sept 4 Oct: 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टलने के बाद जानिए इस हफ्ते यानी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच बैंकों में कितने दिन छुट्टियां रहेंगी और कब-कब खुलेंगे.

bank holiday latest update

हड़ताल टलने के बाद अब इस हफ्ते बैंकों में केवल 1 दिन 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

अगर आप इस हफ्ते बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं और 3 दिनों की हड़ताल की खबरों को लेकर परेशान थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. 28 सितंबर से होने वाली 3 दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) को टाल दिया गया है. 27 सितंबर 2026 की देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई एक अहम बैठक में बनी सहमति के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है.

विज्ञापन

इसका मतलब यह है कि इस हफ्ते बैंकों में काम-काज सामान्य रूप से चलेगा और हड़ताल के कारण लगने वाला ब्रेक अब नहीं लगेगा. आइए, जानते हैं कि अब इस नए अपडेट के बाद इस हफ्ते यानी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के बीच बैंकों में कितने द‍िनों की छुट्टियां रहेंगी और कब-कब बैंक खुलेंगे.

विज्ञापन

इस हफ्ते बैंकों की छुट्टियों का पूरा हिसाब:

हड़ताल टलने के बाद अब इस हफ्ते बैंकों में केवल 1 दिन 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 28 से 30 सितंबर यानी सोमवार से बुधवार तक सारे बैंक खुले रहेंगे. पहले इन तीन दिनों में हड़ताल का अंदेशा था, लेकिन अब सरकारी जैसे क‍ि SBI, PNB, Canara Bank आदि और प्राइवेट HDFC, ICICI, Axis Bank आदि सभी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

1 अक्टूबर (गुरुवार): सभी बैंक खुलेंगे और सामान्य रूप से काम-काज होगा.

विज्ञापन

2 अक्टूबर (शुक्रवार – महात्मा गांधी जयंती): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

3 अक्टूबर (शनिवार): बैंक खुले रहेंगे. यह महीने का पहला शनिवार है, इसलिए इस दिन सभी बैंकों में कामकाज होगा.

विज्ञापन

4 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे.

रात की मीटिंग में हड़ताल क्यों टली?
27 सितंबर की रात 9:30 बजे IBA और UFBU के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में मुख्य रूप से इन मांगों पर सहमति बनी है:

विज्ञापन
  1. 5-Day Banking : सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई जाएगी, जो जल्द हल निकालेगी.
  2. PLI स्कीम संशोधन: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम में जरूरी सुधारों के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसके बाद बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया.

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी
अगर आपको 2 अक्टूबर या रविवार के दिन कोई जरूरी पैसों का लेनदेन करना है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्‍योंक‍ि Google Pay, PhonePe, Paytm और बैंक ऐप्स से फंड ट्रांसफर बिना रुकावट होता रहेगा. एटीएम सेवाएं भी 24 घंटे चालू रहेंगी और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं छुट्टियों के दिन भी काम करती रहेंगी.

हड़ताल टलने से ग्राहकों को बहुत बड़ी राहत मिली है. इस हफ्ते सिर्फ 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को बैंक बंद रहेंगे. बाकी दिनों में आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर चेक क्लियर करने, लोन, ड्राफ्ट या पासबुक का काम आसानी से निपटा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ