अगर आप इस हफ्ते (14 से 20 सितंबर) बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम, जैसे कि चेक जमा करना, कैश निकालना या पासबुक अपडेट कराना आदि जैसे काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. इस हफ्ते देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहने वाले हैं.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, ये छुट्टियां हर राज्य और शहर के त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग हैं. हालांकि, एसबीआई (SBI), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और पीएनबी (PNB) जैसे सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं, एटीएम (ATM) और यूपीआई (UPI) बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगे. आइये जानते हैं कि इस हफ्ते आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे.
14 से 20 सितंबर: किस दिन कहां बंद रहेंगे बैंक?
14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी / हरतालिका तीज के मौके पर मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, नागपुर, बेलापुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
Bank Open Or Closed Today: गणेश चतुर्थी आज, बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद; जानें आपके शहर का हाल
15 सितंबर (मंगलवार): गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन / संवत्सरी / नुआखाई के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
18 सितंबर (शुक्रवार): यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे की वजह से शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
20 सितंबर (रविवार): देशभर के सभी बैंकों की नियमित साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.
आगे सितंबर के बचे हुए दिनों में भी रहेंगी छुट्टियां
इस हफ्ते के बाद भी सितंबर के आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं:
21 सितंबर (सोमवार): गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि).
22 सितंबर (मंगलवार): रांची (करमा पूजा).
23 सितंबर (बुधवार): जम्मू और श्रीनगर (महाराजा हरि सिंह जी की जयंती).
25 सितंबर (शुक्रवार): गंगटोक (इंद्रजात्रा).
डिजिटल बैंकिंग रहेगी 24×7 चालू
बैंक ब्रांच भले ही बंद रहें, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपने रोजमर्रा के लेन-देन के लिए नीचे दी गई सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- गूगल पे, फोनपे, पेटीएम (UPI Payments)
- इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप
- एटीएम से कैश विड्रॉल और कैश डिपॉजिट मशीन (CDM)
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
1 hr agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
5 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
6 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
7 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
7 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
8 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
9 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines