सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और अगर आपको इस महीने बैंक जाकर चेक जमा करना है, लॉकर से सामान निकालना है या डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. त्योहारों के इस महीने में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, कर्मा पूजा और साप्ताहिक छुट्टियों (शनिवार-रविवार) को मिलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. आपके शहर में सितंबर महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे, ताकि आपका कोई भी जरूरी काम न अटके, आइए जानते हैं.
देश भर में लागू होने वाली साप्ताहिक छुट्टियां
ये वे छुट्टियां हैं जब देश के सभी राज्यों और शहरों में बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं:
रविवार (सभी जगह बंद): 6, 13, 20 और 27 सितंबर
दूसरा शनिवार: 12 सितंबर
चौथा शनिवार: 26 सितंबर
सितंबर में त्योहारों की छुट्टियां
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, प्रमुख त्योहारों पर अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे:
4 सितंबर (शुक्रवार) – जन्माष्टमी / कृष्ण जयंती:
अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा समेत कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
11 सितंबर (शुक्रवार) – जयपुर नगर निगम चुनाव:
केवल जयपुर में बैंक बंद रहेंगे.
12 सितंबर (शनिवार) – श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि / दूसरा शनिवार:
गुवाहाटी में स्थानीय पर्व और देशभर में दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी.
14 सितंबर (सोमवार) – गणेश चतुर्थी:
मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, बेलापुर, भुवनेश्वर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
15 सितंबर (मंगलवार) – संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन):
अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
21 सितंबर (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि:
गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी.
22 सितंबर (मंगलवार) – कर्मा पूजा:
रांची में बैंक बंद रहेंगे.
23 सितंबर (बुधवार) – महाराजा हरि सिंह जी की जयंती:
जम्मू और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहेगा.
25 सितंबर (शुक्रवार) – इंद्रजात्रा:
गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
ब्रांच बंद होने पर भी काम करेंगे ये डिजिटल ऑप्शंस
अगर बैंक की ब्रांच बंद भी है, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी ये सभी ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी:
- UPI ट्रांजैक्शन (Google Pay, PhonePe, Paytm)
- इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग
- ATM से कैश निकालना और डिपॉजिट करना
बता दें कि जो काम सिर्फ ब्रांच जाकर हो सकते हैं, जैसे लॉकर एक्सेस, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना, चेक क्लियरिंग या डॉक्युमेंट सबमिशन, उन्हें छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लान करें.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
4 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines