त्योहारों का महीना अक्टूबर बस दस्तक देने ही वाला है. दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहारों की वजह से इस महीने खुशियों की बौछार तो होगी ही, लेकिन साथ ही बैंक शाखाओं पर तालों की कतार भी देखने को मिलेगी.
अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी कागजी काम निपटाना है, ड्राफ्ट बनवाना है या बड़ा कैश ट्रांजेक्शन करना है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. अक्टूबर 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से आइए, अक्टूबर महीने की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट देखते हैं.
अक्टूबर 2026: कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
रिजर्व बैंक की लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय (Regional) छुट्टियों का पूरा हिसाब-किताब नीचे दिया गया है:
2 अक्टूबर (गांधी जयंती): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में सभी बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
10 अक्टूबर (महालया अमावस्या): बेंगलुरु और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी. (नोट: इस दिन सेकंड सैटरडे – दूसरा शनिवार भी है).
17 अक्टूबर (महा सप्तमी): अगरततला में बैंक बंद रहेंगे.
19 अक्टूबर (दुर्गा पूजा / महाअष्टमी / महानवमी): अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलोंग में बैंक बंद रहेंगे.
20 अक्टूबर (दशहरा / विजयादशमी): गंगटोक और इम्फाल को छोड़कर लगभग पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
21 अक्टूबर (विजयादशमी / दुर्गा पूजा): अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक काम नहीं करेंगे.
22 और 23 अक्टूबर (दुर्गा पूजा – दसैं): गंगटोक में लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे.
24 अक्टूबर (चौथा शनिवार): नियम के मुताबिक पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
26 अक्टूबर (लक्ष्मी पूजा / महर्षि वाल्मीकि जयंती / एक्सेसिबिलिटी डे): अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में छुट्टियां रहेंगी.
29 अक्टूबर (करवा चौथ): शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
31 अक्टूबर (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती): अहमदाबाद में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
साप्ताहिक छुट्टियां: इन तारीखों के अलावा 10 अक्टूबर (दूसरा शनिवार), 24 अक्टूबर (चौथा शनिवार) और सभी रविवार को भी बैंकों में काम-काज नहीं होगा.
बैंक बंद तो क्या हुआ? डिजिटल बैंकिंग रहेगी 24×7 चालू!
बैंक शाखाएं भले ही बंद रहें, लेकिन आपको पैसों की किल्लत से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. छुट्टियों के दौरान भी आपकी जेब में मौजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी रफ्तार से काम करेंगी. Google Pay, PhonePe, Paytm और बैंक ऐप्स के जरिए पैसों का ट्रांसफर पहले की तरह होता रहेगा. एटीएम से कैश निकालने और जमा करने की सुविधा 24 घंटे चालू रहेगी. इसके अलावा ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सेवाएं भी चालू रहेंगी.
अगर ब्रांच जाकर कोई काम निपटाना है, तो ऊपर दी गई तारीखों को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें! अपने शहर की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर लें ताकि बैंक जाकर खाली हाथ वापस न लौटना पड़े.
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
12 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
15 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
16 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
17 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
21 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
22 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines