हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अगले हफ्ते 6 दिन बैंकों में नहीं होगा काम, जानिए, कब-कब रहेंगे बंद? देखें- पूरी लिस्ट

30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 6 दिनों तक बंद रह सकते हैं. ऐसे में ऐन वक्त पर होने वाली परेशानी से बचने के लिए कैलेंडर चेक करना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, जैसे चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट या ड्राफ्ट बनवाना, तो उसे तुरंत निपटा लें. मार्च के आखिरी दिनों और अप्रैल की शुरुआत में बैंकों में छुट्टियों की लंबी झड़ी लगने वाली है. 30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 6 दिनों तक बंद रह सकते हैं. ऐसे में ऐन वक्त पर होने वाली परेशानी से बचने के लिए कैलेंडर चेक करना बहुत जरूरी है.

अगले हफ्ते की शुरुआत महावीर जयंती के साथ हो रही है, जिसके बाद एनुअल क्लोजिंग और फिर गुड फ्राइडे जैसे मौके हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के हिसाब से तय की गई हैं.

30 मार्च (सोमवार) – महावीर जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे.
31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती की वजह से दिल्ली, यूपी, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
1 अप्रैल (बुधवार) – बैंकों की सालाना क्लोजिंग की वजह से लगभग पूरे देश में ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
2 अप्रैल (गुरुवार) – मोंडी थर्सडे के मौके पर केरल (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम) में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे के मौके पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.
5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही बैंक की फिजिकल शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. ग्राहक घर बैठे अपनी बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

UPI और नेट बैंकिंग: ट्रांजेक्शन हमेशा की तरह चालू रहेंगे.
ATM सेवाएं: कैश निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
मोबाइल ऐप: फंड ट्रांसफर और बैलेंस चेक जैसे काम ऐप्स के जरिए किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola